Site icon News1India

Ghazipur में टैबलेट वितरण समारोह का हुआ आयोजन, जिला पंचायत सपना सिंह भी रही मौजूद

Ghazipur

Ghazipur: जिले के मुहम्मदाबाद तहसील स्थित शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय यूसुफपुर परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला पंचायत सपना सिंह भी रही मौजूद

शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय, यूसुफपुर में आयोजित टैबलेट वितरण समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत गाज़ीपुर की अध्यक्ष, श्रीमती सपना सिंह थीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई यह योजना युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से है, ताकि वे वैश्विक चुनौतियों का सामना कर सकें।

मुख्य अतिथि ने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और लड़कियों को आत्मरक्षा के गुण सीखने और शिक्षा के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर हुई।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने मुख्य अतिथि श्रीमती सपना सिंह का बुके और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया, जबकि मनोविज्ञान की प्राध्यापिका डॉ. आस्था साक्षी ने अंगवस्त्र देकर उनका हार्दिक स्वागत किया। प्राध्यापक राशिद रब्बानी ने जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रतिनिधि वेंकटेश जी का भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़े: भेड़िये के बाद सियार का खौफ.. बहराइच के बाद सीतापुर में आदमखोर का आतंक

करीब 200 टैबलेट का हुआ वितरण

मुख्य अतिथि श्रीमती सपना सिंह के हाथों टैबलेट पाकर सभी छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस समारोह में कुल लगभग 200 टैबलेट का वितरण किया गया। टैबलेट पाने वाले कुछ छात्रों के नाम इस प्रकार हैं: आरती पासवान, पूजा यादव, नेहा खातून, सीबा खातून, सत्यभामा राय, रूपेश कुमार पांडे, अजमेरी खातून, और अर्पिता राय आदि।

इस अवसर पर महाविद्यालय (Ghazipur) के सभी प्राध्यापक गण डॉ. मनोज कुमार, डॉ. उदय भान यादव, डॉ. सोनू यादव, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. सत्य नारायण तिवारी, डॉ. राशिद रब्बानी, मृत्युंजय कुमार, डॉ. नीलेश कुमार राय, और डॉ. आदित्य कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

साथ ही, महाविद्यालय के कार्यालय अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह यादव और कर्मचारी गण प्रशांत जी, बाबूलाल जी, जमशेद जी, और धानेश्वर जी भी मौजूद रहे। इस पूरे समारोह का कुशल एवं सफल संचालन डॉ. माधवम सिंह द्वारा किया गया।

Exit mobile version