Friday, March 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

यूपी में गर्मी का प्रकोप.. पश्चिमी यूपी के 5 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट, कानपुर-हमीरपुर सबसे गर्म

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
April 6, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
UP Weather Update
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी यूपी के 5 जिलों गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और अलीगढ़ के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को कानपुर और हमीरपुर सबसे गर्म जिले रहे जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 7 अप्रैल तक पश्चिमी यूपी में लू का कहर जारी रहेगा जबकि पूर्वी यूपी में 6 और 7 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि 8 और 9 अप्रैल को पूर्वी यूपी में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

कैसा रहेगा मौसम का हाल

RELATED NEWS

UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

February 17, 2026
UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

November 6, 2025

6 अप्रैल को प्रदेश (UP Weather Update) के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं लू चल सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। 7 अप्रैल को भी पश्चिमी यूपी के शहरों में लू का असर दिखेगा, जबकि 8 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में लू और पूर्वी यूपी में बादल छाए रहेंगे। तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

तापमान में लगातार हो रहे बदलाव

अप्रैल में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है और अगले 4 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस का उछाल आने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कमी की उम्मीद है। 8 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा जिससे कुछ जिलों में बादल छाएंगे लेकिन गर्मी का असर भी बना रहेगा।

यह भी पढ़े: रामनगरी अयोध्या में राम जन्मोत्सव की धूम.. सूर्य तिलक, दीपोत्सव और 50 लाख श्रद्धालुओं का मेला

कानपुर-हमीरपुर में चरम पर तापमान

लखनऊ के अमौसी मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को कानपुर और हमीरपुर सबसे गर्म जिले रहे, जहां तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं बहराइच में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के जिलों के लिए आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जो 8-9 अप्रैल को प्रभावी होगा।

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग (UP Weather Update) ने लोगों से लू से बचाव के लिए दिन के समय बाहर न निकलने, हल्के कपड़े पहनने और पानी पीने की सलाह दी है। प्रशासन ने बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बढ़ती गर्मी के बीच यह अलर्ट लोगों के लिए सतर्कता का संदेश है।

Tags: UP Weather Update
Share198Tweet124Share50
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

Weather Update: फरवरी का महीना अब धीरे-धीरे अपना रंग बदल रहा है। 17 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के कई...

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

by Swati Chaudhary
November 6, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 6 नवंबर को मौसम ने अपना मिजाज बदला है। राजधानी लखनऊ,...

Up Weather Update

UP Weather Update : लखनऊ में बारिश ने बढ़ाई रौनक, 31 जुलाई तक नहीं थमेगा पानी

by Gulshan
July 26, 2025

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून ने पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी लखनऊ सहित कई...

UP Weather Update

यूपी में मौसम का बदला मिजाज.. 58 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना

by Akhand Pratap Singh
May 3, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से मौसम ने अचानक करवट ली है। बारिश, तेज हवाओं और...

UP Weather Update

यूपी में मौसम ने ली करवट.. नोएडा, गाजियाबाद, गोरखपुर समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि

by Akhand Pratap Singh
May 2, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार 2 मई 2025 को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए...

Next Post
Ram Navami Live

Ram Navami : अयोध्या में उमड़ा आस्था का सागर राम नवमी की भव्य छटा रामलला का हुआ दिव्य सूर्य तिलक...

India’s First AC Train History

जब AC नहीं थे, तब कैसे ठंडा रखा जाता था कोच? जानिए भारत की पहली AC ट्रेन की कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist