Site icon News1India

Viral Video: चलती बुलेट पर युवती ने किया हाथ छोड़ कर डांस, कटा 22 हजार का चालान

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर रीलबाजों का नशा उतरे नहीं उतर रहा है। रील का नशा ऐसा कि ना कानून का डर ना कानून का खौफ। स्टंटबाजों के खिलाफ पुलिस भी लगातार एक्शन लेती रहती है। मगर फिर भी स्टंटबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आते वह खुद की जिंदगी तो खतरे में डालते ही हैं, बल्कि दूसरों की भी जिंदगी के लिए खतरा उत्पन्न कर देते हैं।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में स्टंटबाजों के खिलाफ पुलिस ने बेहद सख्त रुख अपनाया है।यहां एक युवती बुलेट पर सवार होकर खतरनाक स्टंट कर रही थी। युवती की स्टंट करती हुई ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फिर क्या वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई। युवती को भी बुलेट पर स्टंटबाजी करना काफी महंगा पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए ऐसा चालान काटा, जिसे वह जिंदगी भर याद रखेगी।

यह भी पढ़े: यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर, जानिए कब जार होंगे हाई-स्कूल और इंटर के नतीजे ?

दरअसल इंस्टाग्राम आईडी पर bulletrani_3271 नाम के एकाउंट से अपलोड किए गए वीडियो (Viral Video) में एक युवती बुलेट पर बिना हेलमेट पहने स्टंट करती हुई दिख रही है। इस दौरान युवती डांस भी कर रही है यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ,   फिरोजाबाद की ट्रैफिक पुलिस भी हरकत में आ गई।

ट्रैफिक पुलिस ने फौरन वीडियो को संज्ञान में लिया और युवती का 22 हजार का चालान काट दिया। एमबी एक्ट के तहत बाइक को सीज भी कर दिया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हालांकि ये ऐसा पहला मामला सामने नहीं आया है इससे पहले भी कई स्टंटबाजी के मामले सामने आ चुके है।

यह भी पढ़ें : BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का होम शेड्यूल, जानिए कब और किसके खिलाफ होगी भिड़ंत ?

Exit mobile version