Wayanad Landslide: अबतक 282 की मिलीं लाशें और आगे कितनी देखनी बाकी… जानिए क्या हो रहा है और

Wayanad Landslide Updates: लैंडस्लाइड के बाद केरल के वायनाड में दो दिन में करीब 300 लाशें मिल चुकी हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना के तीनों अंग शामिल हैं। भारी बारिश ने भी खोज कार्य को बाधित किया है। अब तक मामले में क्या बदलाव हुए हैं?

Kerala Wayanad Landslide Updates: वायनाड में लैंडस्लाइड में मृतकों की संख्या 280 को पार कर गई है। 2 दिनों में 282 शव बरामद हुए हैं, जबकि लगभग 300 लोग अभी भी लापता हैं। 1500 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है और करीब 8000 लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है। 150 के करीब लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मुंडकाई और चलियार से अकेले 100 शव बरामद हुए हैं।

मुंडकाई नदी और बचाव अभियान

अब भी मुंडकाई नदी उफान पर है, जो बचाव अभियान को बाधित करता है। मौसम विभाग की डिजास्टर मैनेजमेंट टीम ने लैंडस्लाइड की संभावना व्यक्त की है। रेस्क्यू ऑपरेशन में भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना, स्नीफर डॉग्स, NDRF, SDRF ड्रोन और हेलीकॉप्टर्स शामिल हैं। बेली ब्रिज सेना बना रही है।

Wayanad Landslide

राज्य सरकार की बड़ी घोषणा

Wayanad Landslide आपदा पर केरल की विजयन सरकार पूरी नजर बनाए हुए हैं। सरकार के मंत्री लगातार अपडेट्स ले रहे हैं। मुख्यमंत्री विजयन ने घोषणा की है कि राज्य के सभी मंत्रियों का एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया जाएगा। 2 दिनों में 1592 लोगों को बचाया गया है और 8000 लोगों को 82 राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। 1167 बचावकर्मी हादसास्थल पर मौजूद हैं।

राहुल-प्रियंका का दौरा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वायनाड के लिए रवाना हो चुके हैं। वे आज आपदा पीड़ितों से मिलेंगे और हादसास्थल का दौरा कर सकते हैं। खराब मौसम के कारण बीते दिन उनका दौरा रद्द करना पड़ा था। वायनाड में बारिश के कारण स्थिति बेहद खराब है।

यहाँ पढ़ें: Kerala News : वायनाड लैंडस्लाइड में दो डॉक्टर हुए लापता, तलाश में जुटी NDRF की टीम

गृहमंत्री अमित शाह का बयान

गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा कि केरल सरकार को लैंडस्लाइड का अलर्ट दे दिया गया था, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। विजयन सरकार ने पलटवार करते हुए कहा कि अब आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं है। मौसम विभाग ने 29 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया था और लैंडस्लाइड वाले इलाकों को खाली करने के आदेश दे दिए गए हैं। पूरे राज्य में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है।

रिलीफ पैकेज और मदद

तमिलनाडु की AIADMK पार्टी ने Wayanad Landslide पीड़ितों के लिए एक करोड़ रुपये का रिलीफ पैकेज देने की घोषणा की है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मारे गए कन्नड़ लोगों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

सेना का योगदान और गवर्नर का दौरा

भारतीय सेना ने बैली ब्रिज बनाकर राहत सामग्री पहुंचाई है। दिल्ली और बेंगलुरु से रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सामान और भारी मशीनें मंगवाई गई हैं। पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने वायनाड का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की और जिला प्रशासन अधिकारियों से अपडेट लिया। लैंडस्लाइड वाले इलाके में सड़कों और पुलों का नुकसान हुआ है।

 

 

Exit mobile version