Maharashtra News: महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा, पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 महिलाओं ने गंवाई जान

महाराष्ट्र के पुणे जिले के दौंड तालुका में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई है. जबकी 5-6 महिलाएं घायल हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुकाबिक, दौंड तालुका के रावनगांव में टमाटर से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली निकालते समय ये हादसा हुआ है। गौरतलब है कि रावनगांव में गुरुवार शाम को खेत से टमाटर से भरे ट्रैक्टर -ट्रॉली को निकाला जा रहा था। इसी दौरान चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर- ट्रॉली खडकवासला नहर की बत्तीसवीं खाई में पलट गया। इसी ट्रॉली में महिला मजदूर भी थीं। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं दिहाड़ी मजदूरी कर रही थी। जिसके बाद वो अपने- अपने घर रावाना हो रही थी।

वहीं ट्रैक्टर -ट्रॉली पलटने और उसके नीचे महिलाओं के दबे होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे. लोगों ने बचाव कार्य शुरु किया। करीब एक घंटे बाद लोगों ने जेसीबी मशीन की मदद से महिलाओं को बाहर निकाला। अनन-फानन सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब तक तीन महिलाओं को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं दिहाड़ी मजदूरी कर रही थी।

इस हादसे में जान गंवाने वाली महिलाएं एक ही बस्ती की थी। जोकि दिहाड़ी मजदूर थी। उन्हें नही पता था कि जिस ट्रॉली में बैठकर वो घर के लिए जा रही है वो उन्हें मौत के घाट उतार देगी। महिलाओं की मौत से बस्ती में मातम पसरा हुआ है। शोकाकुल परिवारों की हालत देख लोग सहम गए है। गौरतलब है कि हाल ही में यूपी के कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दिल दहला देने वाला हादसा हुआ था. इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया था. बावजूद इसके लोग हादसों से सीख लेने को तैयार नहीं।

Exit mobile version