Afghanistan Boat Accident: अफगानिस्तान में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, यहां नांगरहार प्रांत में नाव पलटने से 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान प्रशासन को घटना के बारे में जानकारी दी गई।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक यह घटना नंगरहार के मोहमंद दारा जिले के बसाल इलाके में हुई है। नाव (Afghanistan Boat Accident) पर महिलाओं और बच्चों समेत 25 लोग सवार थे। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
तालिबान के अधिकारी ने कहा कि यह “जनरेटर नाव” शनिवार सुबह लगभग 7:30 बजे (स्थानीय समय) डूब गई। नाव में सवार 25 में से पांच यात्रियों को बचा लिया गया है।
5 लोगों के शव बरामद
नांगरहार के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक एक पुरुष, एक महिला, दो लड़के और एक लड़की समेत पांच शव बरामद किए गए। वहीं मौके पर मौजूद बचावकर्मी बाकी लोगों की तलाश करने में जुटे हैं।
हादसे के कारणों की जांच जारी
तालिबान के नेतृत्व वाले स्वास्थ्य मंत्रालय और अन्य अधिकारियों की आपातकालीन सहायता टीमों को पीड़ितों के शवों की तलाश के लिए घटना स्थल पर भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : प्राइवेट पार्ट में सोना छुपाकर लाई एयर होस्टेस, Kannur Airport पर हुई गिरफ्तार