दुखद: सोशल मीडिया Star मेघा ठाकुर का हुआ निधन, अभी तक मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ

अभी हाल ही में एक दुखद खबर सामने आयी हैं कि टिक टॉक स्टार मेघा ठाकुर का अचानक निधन हो गया है। महज 21 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया हैं. मेघा ठाकुर के निधन की खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लेकिन अब तक उनकी मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। फैंस की बीच गम का माहौल है। मेघा ठाकुर के निधन की खबर उनके माता-पिता ने दी है।

माता-पिता ने इस दुखद खबर को साझा

मेघा ठाकुर के माता-पिता ने इंस्टाग्राम पर इस दुखद खबर को साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘ये बताते हुए हमें बहुत दुख हो रहा है कि हमारे जीवन का उजाला, हमारी दयालु और सबकी देखभाल करने वाली प्यारी बेटी मेघा ठाकुर का अचानक 24 नवंबर को निधन हो गया। वो एक आत्मविश्वासी और स्वतंत्र लड़की थी। उसकी बहुत याद आएगी। मेघा अपने फैंस से बहुत प्यार करती थीं। तो इस समय हम मेघा के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं। आपकी प्रार्थनाएं मेघा के साथ रहेंगी।’

टिक टॉक स्टार मेघा ठाकुर

मेघा के टिक टॉक पर 93,000 फॉलोअर्स हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 101,000 फॉलोअर्स है। वे ब्रैम्पटन में रहती थीं। वैसे वो इंदौर की रहने वाली थीं।

Exit mobile version