नहर की गंदगी से परेशान लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार, पोस्टर लगाकर किया विरोध

लखनऊ: यूपी में चुनाव आयोग ने निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है। निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। चुनाव की तैयारी जोरों-शोरो से हैं। इसी बीच उत्तरप्रदेश के कानपुर में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। दरअसल, दक्षिण के कैनाल पटरी केशव नगर के स्थानीय लोग नहर की गंदगी से परेशान है। इसके चलते वो मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। बहिष्कार करते हुए लोग पोस्टर लगा रहे हैं।

दो चरणों में होंगे चुनाव

यूपी में चुनाव आयोग ने निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है। निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। भाजपा, सपा, बसपा सहित अन्य दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के तुरंत बाद प्रशासन ने सड़कों से राजनीतिक पार्टियों के झंडे हटाने शुरू कर दिए हैं। इस बार पहले चरण के चुनाव सहारनपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, देवीपाटन के वार्डों, आगरा, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, और वाराणसी मंडल में होंगे।

वहीं दूसरे चरण के चुनाव-मेरठ , बरेली, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल में होंगे।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version