Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home क्राइम

Tunisha Sharma Sucide Case: तुनिषा शर्मा के ब्वॉयफ्रेंड को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

Juhi Tomer by Juhi Tomer
December 25, 2022
in क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार उनके को-एक्टर शीजान खान को मुंबई की वसई अदालत ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। शीजान खान को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया था। वहीं इससे पहले शीजान खान के वकील शरद राय ने कहा कि पुलिस और कोर्ट लगातार इस मामले पर काम कर रही है। उन्हें अदालत में पेश किया गया था। उनके खिलाफ लआरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि शीजान खान को 4 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के पास अभी तक कोई सबूत नहीं है। उस पर आरोप लगाए जा रहे हैं। आगे की जांच अभी भी बाकी है।

तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में नया खुलासा

#UPDATE टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामला में तुनिषा शर्मा के को-स्टार और आरोपी शीज़ान खान को मुंबई की वसई अदालत ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। https://t.co/Z75dKtOBBs

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 25, 2022

आपको बता दें कि तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच में जुटी पुलिस ने बताया की, मामले में दर्ज FIR के मुताबिक तुनिषा अपने को-एक्टर शीजान खान से ब्रेकअप के बाद तनाव में थी। वहीं शनिवार को 20 साल की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में एक टीवी शो के सेट पर आत्महत्या की। खूबसूरत, यंग और खुशमिजाज एक्ट्रेस के निधन से हर कोई सदमे में हैं। तुनिशा ने अपने शो के सेट पर फांसी लगा ली। एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सन्नाटा छा गया है। बता दें कि मरने से कुछ घंटे पहले ही तुनिशा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की थी। जिसमें उसने साइड पोज दिया हैं। वहीं इस फोटो के कैप्शन में तुनिशा ने लिखा कि ‘जो जुनून के दम पर आगे बढ़ते हैं, वो रुकते नहीं हैं।’

RELATED POSTS

No Content Available

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ये बड़ी बात आई सामने

तुनिशा का मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हुआ जिसकी रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी से दम घुटना बताया जा रहा है। इसके आलाव एक्ट्रेस के शरीर पर किसी भी तरह का कोई भी जख्म का निशान नहीं मिला। उनकी आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं आखिर 20 साल की कम उम्र में तुनिशा ने सुसाइड क्यों किया। इसका जवाब हर कोई जानना चाहता है।

आज शाम को होगा एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार

बता दें कि टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने शनिवार को अपने शो के सेट पर फांसी लगा ली। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने दोस्त शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर जान दी है। देर रात तुनिशा के शव को मुंबई के जेजे असपताल में पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया। पोस्टमॉर्टम के दौरान 4-5 डॉक्टर मौजूद थे। पोस्टमार्टम का वीडियोग्राफ़ी भी किया गया। वहीं मीरा रोड करीब 4-4.30 बजे के आसपास उनका एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार होगा।

Tags: "Accused Sheezan Khan""Mumbai police""Sheezan Khan police custody""Tunisha Sharma death case""TV Actor""Vasai court in Mumbai""Waliv police"
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

No Content Available
Next Post

Love Jihad: लखीमपुर के अहमद से प्यार हुआ तो उमा शर्मा से बनी फातिमा, बदले में युवक ने हत्या कर घर में दफन किया शव

Noida: माता- पिता ने झाड़ी में फेंका तोे बच्ची के लिए देवदूत बनकर आई SHO की पत्नी, फीडिंग कराकर बचाई मासूम की जान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version