Twitter Update: मस्क का बड़ा फैसला! अब ट्विटर पर शेयर कर सकेंगे दो घंटे का वीडियो

ट्विटर के मालिक एलन मस्क का नाम सामने आते ही अजीबोगीब फैसलों की लिस्ट सामने आती है। इन्हीं फैसलों के कारण मस्क सुर्खियों में बने रहते है।

Twitter Update

ट्विटर के मालिक एलन मस्क का नाम सामने आते ही अजीबोगीब फैसलों की लिस्ट सामने आती है। इन्हीं फैसलों के कारण मस्क सुर्खियों में बने रहते है। इसी के साथ मस्क ने एक और बदलाव को यूजर्स के लिए पेश किया है। अगर आपने ट्विटर की ब्लू टिक स्बस्क्रिप्शन को अपना रखा है तो ये जानकारी आपके लिए। बता दें की इस बार मस्क ने ब्लू टिक स्ब्सक्रिप्शन यूजर्स के लिए बड़ा एलान किया है।

 

2 घंटे का विडियो कर सकेंगे अपलोड

सुनकर हैरानी होगी लेकिन इस सर्विस को मस्क ने उन्हीं यूजर्स के लिए पेश किया है। जो ब्लू चैकमार्क सब्स्क्राइबर्स है। यानी वह यूजर्स अब एप पर दो घंटे तक (8 जीबी) का वीडियो शेयर कर सकते हैं। इसकी पुष्टी और जानकारी खुद मस्क ने ट्वीट कर दी है। बता दें की धीरे-धीरे अब ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब की राह पर चल पड़ा है। एक बार लंबे वीडियो शेयर होने के बाद ये प्लैटफॉर्म भी एक वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बन सकता है, क्योंकि वीडियो कंटेंट आजकल अधिक देखे और शेयर किए जा रहे हैं। हालांकि इस फैसले के बाद यूजर्स उनके मजे लेते हुए नजर आ रहे है। कुछ इसके साथ है, तो कुछ इसके विरोध में बात कर रहे है।

Exit mobile version