Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

शहजादी के साथ जानें कौन है केरल को 2 युवक, जिनके दिल में मारी गई बुलेट

शाहजादी खान के साथ ही यूएई में केरल के दो नागरिकों को दी गई सजा-ए-मौत, दो के शव दफनाए गए, एक की डेडबार्डी अभी भी रखी हुई है।

Vinod by Vinod
March 8, 2025
in Latest News, क्राइम, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली शहजादी के साथ ही यूएई में दो और भारतीयों को सजा-ए-मौत दी गई है। दोनों युवक केरल के रहने वाले हैं। दोनों को 28 फरवरी की सुबह दिल में गोली मारकर मौत की सजा दी गई। इनमें से एक का नाम मोहम्मद रिनाश और दूसरे का मुरलीधरन था। रिनाश पर एक यूएई नागरिक के कत्ल और मुरलीधरन पर एक भारतीय नागरिक के कत्ल का इल्जाम था।

केरल के युवकों को सजा-ए-मौत

यूएई में यूपी के बांदा की रहने वाली शहजादी खान को सजा-ए-मौत दे दी गई। शहजादी का शव 5 मार्च को दफना दिया गया। शहजादी के अलावा संयुक्त अरब अमीरातमें केरल के दो भारतीय नागरिकों को हत्या का दोषी ठहराया गया। जिसके बाद 28 फरवरी को दोनों युवकों को मृत्युदंड दिया गया। फायरिंग स्क्वायड की टीम के 5-5 सदस्यों ने दोनों युवकों के दिल में गोली मारी। इसके बाद मार्च मार्च का शहजादी के साथ एक युवक के शव को दफना दिया गया।

RELATED POSTS

UAE में शहजादी खान को फांसी के बजए क्यों दी गई ‘तालिबानी’ मौत, पोल से सटाकर बांधे हाथ फिर युवती के दिल पर मारी गई गोली

UAE में शहजादी खान को फांसी के बजए क्यों दी गई ‘तालिबानी’ मौत, पोल से सटाकर बांधे हाथ फिर युवती के दिल पर मारी गई गोली

March 8, 2025
Viral reel

Instagram reel: इंस्टाग्राम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तक,केरल के रिजवान ने रील बना के रचा इतिहास

January 16, 2025

फुटबाल खिलाड़ी थी मुरलीधरन

यूएई में जिन्हें मौत की सजा दी गई है, उनमें से एक 43 वर्षीय पीवी मुरलीधरन कासरगोड चीमानी के रहने वाले थे। जबकि 24 वर्षीय अरंगिलोट्टू मुहम्मद रिनाश कन्नूर का परिवार थालास्सेरी में रहता है। मुरलीधरन के पिता केशवन ने मीडिया को बताया कि 14 फरवरी को बेटे की फोन कॉल आई थी। तब उसने बताया था कि उसे जल्द ही फांसी पर लटका दिया जाएगा। केशवन ने बताया कि मुरलीधरन की शादी नहीं हुई थी। वह यूएई में अल ऐन गए थे। वह वहां पर एक अरब नागरिक के घर में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने गए थे। वह एक फुटबॉल खिलाड़ी भी थे और अल ऐन में एक स्थानीय फुटबॉल क्लब में सक्रिय थे।

मुरलीधरन को इस आरोपी में मौत की सजा

मुरलीधरन के खिलाफ आरोप था कि उसने केरल के एक अन्य मूल निवासी की हत्या कर दी थी और 2009 में अपने शव को रेगिस्तान में छिपा दिया था। तब से वह जेल में था। केशवन ने कहा, अपराध में अन्य लोग भी शामिल थे, लेकिन मेरे बेटे ने केवल अपराध स्वीकार किया। जब मैं यूएई में था, तो मैं शुक्रवार को जेल में उससे मिलने जाता था। उसे बाहर आने की उम्मीद थी। कई मौकों पर हम मलप्पुरम में पीड़ित परिवार से मिले थे। केशवन ने कहा कि वे उसे माफ करने के लिए तैयार नहीं थे।

मुहम्मद रिनाश को भी सजा-ए-मौत

मुहम्मद रिनाश ने भी अपने परिवार को फोन किया था। वह रो रहा था और मां असहाय थी। मुहम्मद रिनाश की मां ने राज्य सरकार और केंद्र से याचिका दायर की थी और अपने बेटे को बचाने के लिए धार्मिक नेताओं (मौलानाओं) के हस्तक्षेप की मांग की थी। लेकिन लैला के पास संयुक्त अरब अमीरात में वकील की व्यवस्था करने के लिए पैसे नहीं थे। रिनाश 2021 में एक ट्रैवल एजेंसी में नौकरी मिलने के बाद यूएई गए थे। वहां पहुंचने के महीनों बाद, वह एक विकलांग अरब नागरिक की हत्या के आरोप में उन्हें अरेस्ट कर जेल भेजा गया था। रिनाश ने मृतक के परिवार से माफी मांगी प रवह तैयार नहीं हुए।

5 मार्च को दफनाए गए शव

5 मार्च को अबू धाबी के उस कब्रिस्तान में शहजादी के साथ-साथ मोहम्मद रिनाश को भी दफनाया गया। शहजादी की कब्र के ठीक बराबर में एक दूसरी कब्र है। शहजादी के साथ-साथ लगभग ठीक उसी वक्त हिंदुस्तान के मोहम्मद रिनाश को भी उस दूसरी कब्र में दफना दिया गया था। शहजादी और मोहम्मद रिनाश के अलावा एक तीसरे भारतीय मुरलीधरन को भी रिनाश के साथ-साथ 28 फरवरी को मौत की सजा दी गई थी। लेकिन मुरलीधरन के परिवार से कोई भी अबू धाबी नहीं पहुंचा.। इसीलिए अभी तक मुरलीधरन का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका।

तीनों ने एक दिन और एक ही समय पर किया फोन

शहजादी, रिनाश और मुरलीधरन. तीनों के ही परिवारवालों का कहना है कि इनकी सजा-ए-मौत रोकने के लिए भारत सरकार समेत किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। यहां तक की उन्हें सही-सही जानकारी भी नहीं दी गई। शहजादी की मौत की जानकारी तो उसके घरवालों को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली थी। असल में शहजादी, रिनाश और मुरलीधरन. तीनों ने ही एक ही दिन, एक ही तारीख और एक ही वक्त पर, यानि 14 फरवरी को अपने अपने घर आखिरी बार फोन किया था। इसके बाद 15 फरवरी की सुबह शहजादी को और 28 फरवरी की सुबह रिनाश और मुरलीधनर को मौत की सजा दे दी गई थी।

तीनों के दिल में मारी गई गोली

शहजादी को अबू धाबी के अल बाथवा जेल में 15 फरवरी की सुबह ठीक साढ़े पांच बजे फायरिंग स्क्वाय़ड ने दिल पर गोली मारकर सजा-ए-मौत दी थी। फायरिंग स्क्वाय़ड में कुल 5 लोग थे। शहजादी को एक खास किस्म का कपड़ा पहनाकर एक पोल से बांध दिया गया था। उसके दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे थे। दिल के ठीक ऊपर एक कपड़े का टुकड़ा लगाया गया था। ताकि गोली चलाने वाले के लिए दिल का निशाना लेकर गोली चलाना आसान हो। ठीक शहजादी की तरह ही 13 दिन बाद 28 फरवरी की सुबह अल-आइन जेल में रिनाश और मुरलीधरन को भी फायरिंग स्क्वाय़ड ने इसी तरह दिल पर गोली मारकर मौत की सजा दी थी।

54 भारतीय नागरिकों को सजा-ए-मौत

शहजादी के साथ ही केरल के दो युवकों को सजा-ए-मौत तो दे दी गई, लेकिन अभी भी बहुत से भारतीय विदेशी जेलों में मौत की सजा का इंतजार कर रहे हैं। खुद सरकार ने माना कि यूएई और सऊदी अरब, कुवैत, कतर और यमन में कुल मिलाकर 54 भारतीय नागरिकों को सजा-ए-मौत सुनाई जा चुकी। सरकारी डेटा के मुताबिक, फिलहाल दुनियाभर की जेलों में दस हजार से ज्यादा भारतीय कैद हैं। इसमें अपराधी साबित हो चुके लोगों के साथ वे भी हैं, जिनका ट्रायल चल रहा है। वैसे ये संख्या ज्यादा भी हो सकती है क्योंकि कई देश ऐसे भी हैं, जो प्राइवेसी का हवाला देते हुए ये डेटा शेयर नहीं करते।

सऊदी में सबसे ज्यादा 2,633 कैदी

सऊदी में सबसे ज्यादा 2,633 कैदी हैं। इसके बाद 2,518 कैदियों के साथ यूएई आता है। इसके बाद सबसे ज्यादा भारतीय पड़ोसी देशों की जेलों में हैं। वेस्टर्न देशों में भी भारतीय कैदी हैं, लेकिन संख्या काफी कम है। फिलहाल यूएई में 29 और सऊदी में 12 भारतीय डेथ रो में हैं। वहीं 3 कुवैत, और एक-एक कतर और यमन में हैं। भारत के पड़ोसी देश, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश के अलावा अन्य देशों में भी भारतीय यहां की जेलों में बंद हैं। वहीं अमेरिका के अलावा वेस्टर्न कंट्री के नागरिकों को गल्फ कंट्री में मौत की सजा को माफ कर दिया जाता है।

क्या है ब्लड मनी

यूएई में हत्या, आतंकवाद, बलात्कार, ड्रग तस्करी, देशद्रोह, ईश निंदा जैसे अपराधों में मृत्यु दंड देने का प्रावधान है। कोई भी मामला पहले निचली अदालत में जाता है और वहां सबूतों की जांच के बाद दोषी दंड सुनाया जाता है। इसके बाद आरोपी कोर्ट ऑफ कैसेशन में अपील कर सकता है। वहीं इस्लामिक कानून के मुताबिक, पीड़ित परिवार तय कर सकते हैं कि क्रिमिनल को क्या सजा दी जाए। उनके पास हक है कि वे हत्यारे को पैसे लेकर माफ कर सकें। इसे ब्लड मनी भी कहते हैं। लेकिन अगर परिवार मौत ही चाहे तो कोर्ट वही करती है। यहां तक कि अगर पीड़ित फैमिली मामला कोर्ट पर छोड़ दे तो भी फांसी हो सकती है।

Tags: Death sentence to Shahzadi KhanKeralaKerala youth hangedUAE
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

UAE में शहजादी खान को फांसी के बजए क्यों दी गई ‘तालिबानी’ मौत, पोल से सटाकर बांधे हाथ फिर युवती के दिल पर मारी गई गोली

UAE में शहजादी खान को फांसी के बजए क्यों दी गई ‘तालिबानी’ मौत, पोल से सटाकर बांधे हाथ फिर युवती के दिल पर मारी गई गोली

by Vinod
March 8, 2025

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली शहजादी खान को 15 फरवरी को अबू धाबी में सजा-ए-मौत...

Viral reel

Instagram reel: इंस्टाग्राम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तक,केरल के रिजवान ने रील बना के रचा इतिहास

by Ahmed Naseem
January 16, 2025

Instagram reel: आजकल इंस्टाग्राम हर किसी की फेवरेट टाइमपास जगह बन गई है। लोग घंटों रील्स देखकर एंटरटेन चलाते रहते...

Weather

Wayanad Landslides: 300 लोग लापता, बारिश का अलर्ट, वायनाड में जिंदगी बचाने का प्रयास जारी; जानें अपडेट्स

by Mayank Yadav
August 3, 2024

Wayanad Landslides: केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक 334 लोगों की मौत...

Wayanad Landslide, Kerala, Doctor, Odisha, Kerala Landslide

Kerala News : वायनाड लैंडस्लाइड में दो डॉक्टर हुए लापता, तलाश में जुटी NDRF की टीम

by Gulshan
July 31, 2024

Kerla News : ओडिशा के दो डॉक्टर सोमवार (29 जुलाई) को अपने परिवारों के साथ केरल में छुट्टियां मनाने गए...

Chief Minister Pinarayi Vijayan,Kerala

World Environment Day 2024 : केरल सरकार भूमि को नुकसान से बचाने के लिए नई योजनाओं को शूरू करने जा रही है

by Gulshan
June 5, 2024

World Environment Day 2024 : केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने आज पर्यावरण दिवस के मौके पर मिट्टी को नुकसान...

Next Post
why king of hearts has no moustache

Playing cards : ताश के चार राजाओं में एक की क्यों नहीं होती मूंछ? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

ATS के हत्थे चढ़ा हिजबुल मुजाहिद्दीन का टेररिस्ट, POK में ली ट्रेनिंग और 3 पत्नियों के साथ हमले का बना रहा था प्लान

ATS के हत्थे चढ़ा हिजबुल मुजाहिद्दीन का टेररिस्ट, POK में ली ट्रेनिंग और 3 पत्नियों के साथ हमले का बना रहा था प्लान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version