हैदराबाद के खैरताबाद में दो मुस्लिम महिलाओं ने माता की मूर्ती को खंडित कर दिया है। सेंट्रल जोन हैदराबाद के DCP ने बताया कि प्रतिमा पर हमला करने के दौरान एक व्यक्ति ने महिलाओं को रोकने की कोशिश की तो उस पर हमला किया गया। हालाँकि, महिलाओं के कट्टरपंथी रवैए को देखते हुए स्थानीय लोग जुट गए और उसे पकड़ लिया। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उन्हें सैदाबाद पुलिस के हवाले कर दिया।
भारतीय समाज में कट्टरता की भावना दिन प्रतिदिन लगातार इस कदर बढ़ती जा रही है, इसका ताजा उदाहरण तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सामने आया है। दरअसल राजधानी हैदराबाद के खैरताबाद में दो मुस्लिम महिलाओं ने नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा के पूजा पंडाल में घुसकर माता दुर्गा की पवित्र प्रतिमा को खंडित कर दिया। इस मामले पर पुलिस ने कार्यवाई करते हुए आरोपी दोनों मुस्लिम महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
जानिये क्या है पूरा मामला
आपको बतादे पूरा मामला हैदराबाद के खैरताबाद का है। जहां नवरात्री के शुभ अवसर पर माँ दुर्गा का पूजा पंडाल लगाया गया है। जिस जगह इस पूजा पंडाल को बनाया उस जगह अचानक काले बुर्के पहने दो मुस्लिम महिलाएँ घुस आईं और माँ दुर्गा की मूर्ति के साथ तोड़-फोड़ करने लगी। उन्होंने प्रतिमा के कई हिस्सों को खंडित कर दिया है। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनो महिलाओं को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
सेंट्रल जोन हैदराबाद के DCP राजेश कुमार ने घटना को लेकर बताया, “आज सुबह दो मुस्लिम महिलाओं ने खैरताबाद स्थित एक माता के पंडाल में घुसकर देवी दुर्गा माता की मूर्ति के एक हिस्से में तोड़फोड़ की। एक महिला को स्पैनर ले जाते हुए भी देखा गया था।”