Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Ukraine-Russia जंग के बीच पीएम मोदी की यूक्रेन संकट पर 5वीं बैठक

abhishek tyagi by abhishek tyagi
March 4, 2022
in बड़ी खबर, विदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ukraine-Russia War: यूक्रेन पर नौवें दिन भी रूस की तरफ से लगातार बमबारी की जा रही है. वहां पर सुबह न्यूक्लियर पावर प्लांट में आग लग गई थी. हालांकि उसे बुझा दिया गया. इसके बाद आईएईए समेत समेत दुनियभर के देशों ने रूस के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की तो वहीं ब्रिटेन ने यूएनएससी की आपात बैठक बुलाई. इस बीच, यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर शुक्रवार को सामने आई. केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वी. के. सिंह ने इसकी जानकारी दी. इधर, यूक्रेन संकट और वहां पर बने ताजा हालात को लेकल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहम समीक्षा बैठक कर रहे हैं।

कीव से आ रहे एक छात्र को गोली लगी- वीके सिंह

RELATED POSTS

Russia-Ukraine War: रूस की ताजा धमकी से विश्वयुद्ध की संभावना बढ़ी, जानें क्या है पूरा मामला

October 14, 2022

Russia Ukraine War: रूस से जंग में हार नही मान रहा यूक्रेन, 24 घंटे में किया 29 बड़े हमले

October 3, 2022

यूक्रेन के पड़ोसी देश पोलैंड में मौजूद केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने कहा है कि आज ख़बर मिली कि कीव से आ रहे एक छात्र को गोली लग गई और उसे बीच रास्ते से ही वापस कीव ले जाया गया. हम कम से कम नुकसान में ज़्यादा से ज़्यादा बच्चों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi chairs a meeting to review the Ukraine-related situation.#RussiaUkraineCrisis pic.twitter.com/jAbLsRLBoR

— ANI (@ANI) March 4, 2022

वीके सिंह ने बताया कि अभी 1600-1700 बच्चों को भारत भेजना है. पिछले तीन दिनों में सात फ्लाइट में लगभग 1400 बच्चे गए हैं. कुछ बच्चे अपने जरिए से वॉरसॉ पहुंचे थे और उन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ रुकने का फैसला किया है. वह पोलैंड में सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि हम कल कुल 5 फ्लाइट निकालेंगे, जिसमें हम 800-900 बच्चों को भारत भेंजेंगे. हमने बच्चों के रुकने के लिए यहां अस्थायी व्यवस्था बनाई है।

इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कार्यालय ने कहा कि यूक्रेन में रूसी सैनिकों द्वारा परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला करने और वहां आग लगने के बाद वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बलुाने का आह्वान करेंगे. जॉनसन के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूस के हमले के बाद वहां आग लगने पर जॉनसन ने तड़के यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की. जॉनसन ने कहा है कि वह रूस और अन्य करीब सहयोगियों के समक्ष यह मुद्दा उठाएंगे।

कार्यालय के अनुसार, वह और ज़ेलेंस्की इस बात पर सहमत हुए कि रूस को तुरंत हमला करना बंद कर देना चाहिए और आपात सेवाओं को संयंत्र तक निर्बाध पहुंच की अनुमति देनी चाहिए. दोनों इस बात पर भी सहमत हुए कि युद्धविराम आवश्यक है. जॉनसन के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री ने कहा कि (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन की लापरवाही भरी कार्रवाई प्रत्यक्ष रूप से पूरे यूरोप की सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती है. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा कि स्थिति और ना बिगड़े।

इस बीच, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी परमाणु संयंत्र पर हमले के बाद जेलेंस्की से बात की. ट्रूडो ने ट्वीट किया कि रूस के ये हमले अस्वीकार्य हैं और तुरंत रुकने चाहिए. गौरतलब है कि यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के प्रवक्ता ने बताया है कि दक्षिणी यूक्रेन के एनेर्होदर शहर ने ‘जपोरिजिया परमाणु संयंत्र’ पर रूस के हमला करने के बाद प्रतिष्ठान में आग लग गई।

Tags: Ukraine-Russia newsUkraine-Russia WarUkraine-Russia War LIVE UpdatesUkraine-Russia War newsUkraine-Russia War News LIVE Updates
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

Russia-Ukraine War: रूस की ताजा धमकी से विश्वयुद्ध की संभावना बढ़ी, जानें क्या है पूरा मामला

by Abhinav Shukla
October 14, 2022

Kyiv: यूक्रेन पर लगातार मिसाइल से हमलों के बीच रूस ने तीसरे विश्वयुद्ध की धमकी दे दी है। रूस ने...

Russia Ukraine War: रूस से जंग में हार नही मान रहा यूक्रेन, 24 घंटे में किया 29 बड़े हमले

by Abhinav Shukla
October 3, 2022

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूसी हमले के लगभग साढ़े सात महीने होने जा रहे हैं। रूस ने यूक्रेन के...

जब चीन मोड़ रहा है मुंह, ऐसे में रूस दोस्त भारत से मांग रहा है मदद, मांगे ज्यादा मेडिकल उपकरण

by Web Desk
April 20, 2022

Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर पश्चिमी देशों ने कई प्रतिबंध लगा रखे हैं। ऐसे में रूस...

Ukraine-Russia War: आज यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करेंगे पीएम मोदी

by abhishek tyagi
March 7, 2022

Ukraine-Russia War: रूस-यूक्रेन जंग का आज 12वां दिन है. अब तक दोनों देशों के बीच दो दौर की बातचीत हुई...

Russia ukraine war: रूसी विदेश मंत्री का तीसरे विश्व युद्ध को लेकर बड़ा बयान. पढ़े पूरी खबर

by abhishek tyagi
March 2, 2022

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग सातवें दिन और घातक हो गया है. रूस लगातार यूक्रेन के...

Next Post

घरेलू हवाई यात्रा हुई महंगी, किराया 40 से 50% तक बढ़ा

UP: अलीगढ़ में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 6 चढ़े पुलिस के हत्थे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version