Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

जाली दस्तावेज कांड में मुख्तार अंसारी के बेटे उमर गिरफ्तार, मां अफशां अब भी फरार

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर को गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। उन पर अदालत में फर्जी दस्तावेज पेश करने और मां अफशां अंसारी के जाली हस्ताक्षर करने का आरोप है। अफशां अभी भी फरार हैं।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 4, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Umar Ansari
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Umar Ansari arrest: पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के परिवार पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। अब उनके छोटे बेटे उमर अंसारी को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि उमर ने अपनी मां अफशां अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर करके अदालत में जाली दस्तावेज पेश किए, जिससे अवैध रूप से संपत्ति पर दावा किया जा सके। अफशां खुद 50 हजार की इनामिया और 13 मामलों में वांछित हैं। गाजीपुर पुलिस ने उमर को लखनऊ स्थित विधायक निवास से गिरफ्तार किया और तत्काल गाजीपुर ले जाया गया। मामले में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और फर्जीवाड़े की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

लखनऊ फर्जी हस्ताक्षर बनाने के मामले में 50 हजार की इनामी अफ़्शा अंसारी बेटे उमर अंसारी को मुहम्मदाबाद पुलिस ने लखनऊ से हिरासत में ले लिया है। दिवंगत माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी व 50 हजार की इनामी अफ़्शा अंसारी की गाजीपुर पुलिस गैंगस्टर एक्ट में लखनऊ की संपत्ति कुर्क की थी। pic.twitter.com/AdZ32syIyX

— Ajay Srivastav (@ajaysridj) August 3, 2025

RELATED POSTS

Umar Ansari

गाजीपुर : मुख्तार अंसारी का बेटा Umar Ansari 39 दिन बाद जेल से रिहा, पुलिस ने कहा- गतिविधियों पर रहेगी नजर

October 1, 2025

Mukhtar Ansari का बेटा उमर गिरफ्तारी से बचने के लिए पहुंचा Supreme Court

April 30, 2023

मोहम्मदाबाद में दर्ज हुआ मामला, कोर्ट को गुमराह करने का आरोप

गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, Umar Ansari और उनके वकील लियाकत अली ने अदालत में एक याचिका दाखिल की, जिसमें उमर की मां अफशां अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर लगे हुए थे। यह याचिका गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जब्त की गई संपत्ति को छुड़ाने के लिए दाखिल की गई थी। दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि हस्ताक्षर असली नहीं थे, और उनका मेल आफ्सा अंसारी द्वारा पहले किए गए कानूनी दस्तावेजों से नहीं खाता। इसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीर मानते हुए BNS की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) और 340(2) के तहत मामला दर्ज किया।

13 केस में वांछित हैं अफशां, तलाश जारी

Umar Ansari की मां अफशां अंसारी पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गाजीपुर समेत अन्य जिलों में उनके खिलाफ ज़मीन की धोखाधड़ी, सरकारी भूमि पर कब्जा और आर्थिक लाभ उठाने जैसे कुल 13 केस लंबित हैं। अफशां काफी समय से फरार चल रही हैं और उन पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी है। पुलिस का मानना है कि अफशां अपने संगठित अपराधों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और कानूनी कार्रवाई से बचने की रणनीति अपनाती रही हैं।

विधायक निवास से हुई गिरफ्तारी, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर पुलिस की टीम ने Umar Ansari को लखनऊ स्थित विधायक निवास दारुलशफा से देर रात गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उमर को तुरंत गाजीपुर लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस फर्जीवाड़े में और लोग भी शामिल थे। लियाकत अली की भूमिका को लेकर भी जांच तेज हो गई है। मामले के राजनीतिक और आपराधिक पहलुओं को देखते हुए पुलिस ने इसे हाई-प्रोफाइल केस घोषित किया है। सोमवार को पुलिस इस मामले में और खुलासे कर सकती है।

गोपालगंज में गरजे तेजस्वी यादव: कहा- बेटियां असुरक्षित, सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है

Tags: Umar ansari
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Umar Ansari

गाजीपुर : मुख्तार अंसारी का बेटा Umar Ansari 39 दिन बाद जेल से रिहा, पुलिस ने कहा- गतिविधियों पर रहेगी नजर

by Mayank Yadav
October 1, 2025

Umar Ansari Bail: गाजीपुर जिले में माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी की रिहाई मंगलवार शाम 7 बजकर...

Mukhtar Ansari का बेटा उमर गिरफ्तारी से बचने के लिए पहुंचा Supreme Court

by Ayushi Dhyani
April 30, 2023

माफिया मुख़्तार अंसारी को बीते दिन गैंगस्टर एक्ट में दोषी करार दिया गया था, जिसके बाद उसे 10 साल की...

Lucknow: मुख्तार अंसारी के दूसरे बेटे के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट, पिता और भाई के बाद अब उमर अंसारी भी जाएगा जेल

by Anu Kadyan
April 11, 2023

लखनऊ के जियामऊ (Jiamau) इलाके में फर्जी दस्तावेजों के जरिये शत्रु संपत्ति (Enemy Property) पर कब्जा करके अवैध निर्माण कराने...

Next Post
Shibu Soren

Shibu Soren का निधन: झारखंड की राजनीति के युग का अंत, दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में ली अंतिम सांस

AC Tips: बरसात में AC चलाते हैं, कौन से संकेतों को न करें नजरअंदाज वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान

AC Tips: बरसात में AC चलाते हैं, कौन से संकेतों को न करें नजरअंदाज वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version