Saturday, November 21, 2026 7:25 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Uncategorized » MVAG 2025: कैब और बाइक टैक्सी सेवा में हुए कौन से बड़े बदलाव,किराए में कितनी हुई बढ़ोतरी

MVAG 2025: कैब और बाइक टैक्सी सेवा में हुए कौन से बड़े बदलाव,किराए में कितनी हुई बढ़ोतरी

MVAG 2025 के तहत अब कैब कंपनियां पीक टाइम में दोगुना किराया वसूल सकती हैं और निजी बाइक टैक्सी को कानूनी मान्यता दी गई है। इसका उद्देश्य यात्रा को आसान और किफायती बनाना है।

by SYED BUSHRA
03/07/2025

2025 New Motor Vehicle Aggregator Guidelines: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 1 जुलाई 2025 को नई मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइन (MVAG 2025) जारी की है। इसमें कैब सेवा देने वाली कंपनियों और बाइक टैक्सी ऑपरेटर्स के लिए कई नए नियम जोड़े गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब पीक टाइम यानी ज्यादा ट्रैफिक वाले समय में कैब कंपनियां किराए को बेस फेयर से दोगुना तक बढ़ा सकती हैं। अब तक कंपनियां अधिकतम 1.5 गुना किराया ही वसूल सकती थीं। लेकिन नई गाइडलाइन में ये सीमा बढ़ाकर 2 गुना कर दी गई है। इस कदम का मकसद यह है कि ज्यादा भीड़भाड़ वाले समय में ग्राहकों को वाहन मिल सके और ड्राइवरों को भी अतिरिक्त मेहनत का उचित मेहनताना मिले।

राज्य सरकारों को मिली जिम्मेदारी

मंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा है कि वे आने वाले तीन महीनों में इस नई गाइडलाइन को लागू करें। इस गाइडलाइन से कैब एग्रीगेटर कंपनियों को संचालन में अधिक लचीलापन मिलेगा और रेगुलेशन का एक स्पष्ट ढांचा तैयार होगा।

Uber ने इस गाइडलाइन का स्वागत करते हुए कहा है कि यह भारत के डिजिटल मोबिलिटी सेक्टर के लिए बड़ा कदम है और इससे सभी संबंधित पक्षों को फायदा होगा।

RELATED NEWS

fasTag pass yojna

क्या है नई FASTag Pass योजना, अब कितनी क़ीमत में सालभर करे टोल फ्री यात्रा जानिए किसे मिलेगा सबसे ज़्यादा फ़ायदा?

May 25, 2025

निजी बाइक टैक्सी को मिली हरी झंडी

MVAG 2025 के तहत अब निजी मोटरसाइकिलों को भी कैब सर्विस की तरह इस्तेमाल करने की मंजूरी दी गई है, बशर्ते राज्य सरकारें इसकी इजाज़त दें। इस बदलाव का मकसद सस्ती, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल ट्रांसपोर्ट विकल्प को बढ़ावा देना है। इसका मतलब है कि अब रैपिडो और उबर जैसी कंपनियां नॉन-ट्रांसपोर्ट (प्राइवेट) बाइक्स का भी उपयोग यात्रियों को ढोने में कर सकेंगी। क्लॉज 23 के तहत राज्य सरकारों को यह अधिकार मिलेगा कि वे इन बाइक्स के लिए दैनिक, साप्ताहिक या पखवाड़े का शुल्क तय कर सकें।

रैपिडो और अन्य कंपनियों की प्रतिक्रिया

रैपिडो ने इस कदम को “विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर” बताया है। कंपनी का कहना है कि इससे लास्ट माइल कनेक्टिविटी बेहतर होगी और उन इलाकों में भी सस्ती ट्रांसपोर्ट सुविधा मिलेगी जहां अभी सुविधा कम है। कई राज्यों में अब तक बाइक टैक्सी कानूनी उलझनों के कारण विवादों में रही हैं, खासकर कर्नाटक जैसे राज्यों में, जहां हाल ही में प्रतिबंध और विरोध प्रदर्शन देखे गए थे। लेकिन अब इस गाइडलाइन से उस भ्रम की स्थिति को साफ किया गया है।

पहले के मुकाबले क्या बदला?

यह नया नियम MVAG 2020 की जगह लेगा। पहले की तुलना में नया एडिशन ज्यादा स्पष्ट, लचीला और यात्रियों व ऑपरेटर्स दोनों के हित में है। इसका उद्देश्य है। दैनिक यात्रा को आसान, सुरक्षित और किफायती बनाना।

 

Related Posts

fasTag pass yojna

क्या है नई FASTag Pass योजना, अब कितनी क़ीमत में सालभर करे टोल फ्री यात्रा जानिए किसे मिलेगा सबसे ज़्यादा फ़ायदा?

May 25, 2025
Next Post
Agni 5

भारत की नई मिसाइल दुश्मन के बंकर उड़ाने को तैयार, ज़मीन के नीचे घुंसकर करेगी वार

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav की सुरक्षा में बड़ी चूक: आजमगढ़ में मंच की ओर भागे युवक को पुलिस ने पकड़ा

Punjab National Bank

PNB का खाताधारकों को तोहफा, अब जीरो बैलेंस पर भी नहीं लगेगा जुर्माना, क्या कहती है नई पॉलिसी

POPULAR POST

Akshaya Navami 2026: काशी में श्रद्धा से मनाई गई अक्षय नवमी, आंवले के पेड़ के नीचे बना पारंपरिक भोजन

Akshaya Navami 2026: काशी में श्रद्धा से मनाई गई अक्षय नवमी, आंवले के पेड़ के नीचे बना पारंपरिक भोजन

November 17, 2026
Air Pollution Protection Diet

Air Pollution : जहरीली हवा से शरीर को कैसे बचाएं? जानिए डाइट में शामिल करें कौन सी चीजें

November 20, 2026
Census Update : यूपी में डिजिटल जनगणना शुरू, घर बैठे देने होंगे सवालों के जवाब; जानिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका

Census Update : यूपी में डिजिटल जनगणना शुरू, घर बैठे देने होंगे सवालों के जवाब; जानिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका

November 16, 2026
Kanpur Apartment Fire

Fire Tragedy : कानपुर के अपार्टमेंट में सुबह-सुबह मची चीख-पुकार? आग में महिला और 15 साल के लड़के की मौत

November 15, 2026
Yogi Adityanath Delhi Meeting

Delhi Meeting : सीएम योगी ने अचानक क्यों रद्द किया आगरा दौरा, दिल्ली में किससे होगी मुलाकात?

November 17, 2026
न्यूयॉर्क में हिरण से टकराई कार, फिर कार्गो वैन ने मारी टक्कर; तेलंगाना के 25 वर्षीय युवक की मौत

न्यूयॉर्क में हिरण से टकराई कार, फिर कार्गो वैन ने मारी टक्कर; तेलंगाना के 25 वर्षीय युवक की मौत

November 21, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India