Site icon News1India

AIMIM: भड़काऊ भाषण पर एकशन, असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ दिल्ली में मामला दर्ज

AIMIM: हाल के मोहौल को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ टिप्पणी करने के मामले में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. दरअसल, दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने हाल ही में भड़काऊ टिप्पणी करने पर नूपुर शर्मा, नवीन जिंदल समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. बता दे कि कि इस एफआईआर में असदुद्दीन ओवैसी और स्वामी यति नरसिंहानंद के नाम भी शामिल हैं. नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी. इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया था. यहां तक कि ये मामला अरब देशों में उठने लगा था और नूपुर शर्मा की टिप्पणी की निंदा की गई थी. इस विवाद के बाद ही दिल्ली पुलिस सख्त हो गई है और भड़काऊ टिप्पणी के मामले में कई लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.

Exit mobile version