नवरात्रि के पावन त्योहार पर Akshay Kumar ने फैंस को दिया तोहफा

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kuamar) ने नवरात्रि के इस खास दिन पर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म राम सेतु (Ram Setu) का टीजर जारी किया है।

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/reel/Ci9Z7CovRbp/?utm_source=ig_web_copy_link

ये फिल्म काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई है। अक्षय कुमार के फैंस और दर्शक उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी के चलते राम सेतु से जुड़े नए-नए अपडेट मिलते रहते हैं। आज नवरात्रि के आगमन पर खिलाड़ी कुमार ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है।

बता दें कि फिल्म राम सेतु से अक्षय कुमार का नया लुक सामने आया है। नए लुक में अक्की (Akshay Kumar) के चेहरे पर दाड़ी (Beard) नज़र आ रही है। इसी के साथ अक्षय इस टीजर में एक गहरी सोच में दिखाई दे रहे हैं।

Image Source @ akshaykumar Instagram

फिल्म के नए टीजर को अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है, जिसे कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा है, “राम सेतु की पहली झलक सिर्फ आपके लिए। आपको पसंद आएगा जरूर बताएं।”

राम सेतु की स्टार कास्ट की अगर बात करें तो अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha) और जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) अभिनय करती नज़र आएंगी। नुसरत भरूचा पहली बार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई दिखेंगी।

Image Source @ akshaykumar Instagram

इससे पहले भी अक्षय कुमार का एक लुक सामने आया था, जिसमें वह हाथ में मशाल लिए हुए किसी तलाश में नज़र आए थे। बताते चलें कि राम सेतु सिनेमा हॉल में रिलीज होने के बाद 240 देशों में अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ( Abhishek Sharma) कर रहे हैं। दिवाली के खास त्योहार यानि 25 अक्टूबर को ये फिल्म रिलीज की जाएगी।

Exit mobile version