Site icon News1India

Anushka Sharma ने शेयर किया Virat Kohli के लिए इमोशनल लेटर, बताया दाढ़ी सफेद होने का किस्सा

नई दिल्ली : विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल लेटर शेयर किया है. इसमें उन्होंने विराट की कप्तानी के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी का भी जिक्र किया है. अनुष्का ने इस लेटर में दाढ़ी सफेद होने वाला एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया है. उन्होंने बताया कि जब विराट को धोनी के संन्यास के बाद कप्तान बनाया जा रहा था तब क्या बातचीत हुई थी।

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए लेटर में लिखा, ”मुझे 2014 का वह दिन याद है जब आपने मुझसे कहा था कि आपको कप्तान बनाया गया है क्योंकि एमएस ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था।

उन्होंने धोनी का जिक्र करते हुए लिखा, ”मुझे याद है एमएस, आप और मैं उस दिन बाद में चैट कर रहे थे और उन्होंने मजाक में कहा था कि आपकी दाढ़ी कितनी जल्दी ग्रे होने लगी है. हम सभी इस पर खूब हंसे थे. उस दिन के बाद से, मैंने आपकी दाढ़ी को ग्रे होने के अलावा और भी बहुत कुछ देखा है. मैंने आपके अंदर बहुत ज्यादा ग्रोथ देखी है. और हां, मुझे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में आपकी ग्रोथ पर और आपके नेतृत्व में टीम की क्या उपलब्धियां हैं, इस पर बहुत गर्व है. लेकिन आपने अपने अंदर जो ग्रोथ हासिल की है, उस पर मुझे अधिक गर्व है।

Exit mobile version