Site icon News1India

Health News:आचार्य बालकृष्ण के असरदार उपाय:आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने के प्राकृतिक तरीके

Health News:आचार्य बालकृष्ण भारतीय योग, आयुर्वेद, और प्राचीन चिकित्सा के महत्व को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते है। आचार्य बालकृष्ण कई आयुर्वेदिक और आसान तरीकों से शरीर को स्वस्थ्य रखने का तरीका बताते है।उन्होंने ने ही आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कुछ आसान और घरेलू उपायों के बारे में बताया है, जो न सिर्फ आंखों की सेहत को बढ़ाते हैं बल्कि आंखों से जुड़ी कई परेशानियों का भी हल कर सकते हैं। इन तरीको को अपनाकर आप अपनी आंखों की देखभाल कर सकते हैं।

 

मुंह में पानी भरकर आंखों में छींटे मारना

यह एक पुराना और असरदार तरीका है। इसके लिए आप अपने मुंह में ठंडा पानी भरें और उसे धीरे-धीरे बाहर निकालते हुए अपनी आंखों पर छींटे मारें। इससे आंखों की मांसपेशियों को राहत मिलती है और आंखों की रोशनी में सुधार होता है।

त्रिफला के पाउडर का इस्तेमाल

त्रिफला एक आयुर्वेदिक औषधि है जो आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। त्रिफला पाउडर में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसे रात को सोते वक्त गर्म पानी के साथ लें।

आंवला के पानी से आंखों को धोना

आंवला में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों को ताजगी और शक्ति प्रदान करते हैं। आंवला पानी से आंखों को धोने से आंखों की रोशनी में सुधार हो सकता है। और आंखों की थकावट भी कम हो सकती है। यह एक प्राकृतिक तरीका है आंखों को स्वस्थ रखने के लिए।

व्यायाम करना

व्यायाम शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए तो बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह न केवल शरीर में ऑक्सीजन का संचार बढ़ाता है बल्कि आंखों की रोशनी को भी बढ़ाता है। प्व्यायाम को रोज़ करने से आंखों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और आंखों में ताजगी बनी रहती है।
Exit mobile version