Thursday, March 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

27 महीने बाद जेल से रिहा हुए आजम, अखिलेश का ट्वीट- स्वागत है

Web Desk by Web Desk
May 20, 2022
in Uncategorized
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रामपुर से सपा विधायक आजम खान 27 महीने बाद शुक्रवार को सीतापुर जेल से रिहा हो गए। सुबह 8 बजे जेल से बाहर आए आजम को उनके दोनों बेटों अब्दुल्ला और अदीब ने रिसीव किया। शिवपाल यादव भी इस दौरान साथ रहे। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई। फिर शिवपाल अपनी गाड़ी से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मीडिया से बात करते हुए शिवपाल ने कहा कि- आजम खान हमारे साथी हैं।

जेल से आजम सीधे सीतापुर में अपने करीबी पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के घर पहुंचे। वहां समर्थकों ने आजम को घेर लिया। समर्थकों से गले मिलने के दौरान आजम भावुक हो गए। उनकी आंखें भर आईं। यहां से आजम खान रामपुर के लिए रवाना हो गए।

RELATED NEWS

Rampur

सुहागरात पर कांड: घूंघट उठाते ही दुल्हन ने दिया जोर का झटका, दूल्हा बना बाप तो नाचने लगा पूरा गांव!

January 25, 2026
Azam Khan

‘मुझे नहीं चाहिए इलाज’: रामपुर जेल में आजम खां का हाई-वोल्टेज ड्रामा, अफसरों के फूले हाथ-पांव

December 7, 2025

अखिलेश ने ट्वीट कर किया आजम का स्वागत

अखिलेश यादव ने गुरुवार को आजम खान को जमानत मिलने पर कोई ट्वीट नहीं किया। इसे लेकर वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। हालांकि शुक्रवार सुबह आजम की रिहाई होने के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट करके उनका स्वागत किया और बधाई दी।

सपा के वरिष्ठ नेता व विधायक मा. श्री आज़म ख़ान जी के जमानत पर रिहा होने पर उनका हार्दिक स्वागत है। जमानत के इस फ़ैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को नये मानक दिये हैं।पूरा ऐतबार है कि वो अन्य सभी झूठे मामलों-मुक़दमों में बाइज़्ज़त बरी होंगे।

झूठ के लम्हे होते हैं, सदियाँ नहीं!

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 20, 2022

और वहीँ दूसरी ओर आजम की पत्नी तंजीन फातिमा ने तो अखिलेश के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि “मैं उनके (अखिलेश यादव) बारे में कुछ नहीं कहना चाहती। कोर्ट ने हमें राहत दी है, मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने मुश्किल समय में हमारा साथ दिया।”

पढ़िए, कपिल सिब्बल की बड़ी बात

आजम की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस नेता और वकील कपिल सिब्बल ने पैरवी की। सिब्बल ने आरोप लगाया था कि यूपी सरकार उनके मुवक्किल को राजनीतिक द्वेष का शिकार बना रही है। साथ ही कहा था कि आजम खान दो साल से जेल में हैं, उन्हें अब जमानत दे दी जानी चाहिए।

अखिलेश से नाराज़ आज़म ?

आजम खान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बेहद नाराज बताए जाते हैं। आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने हाल ही में कई बार इशारों-इशारों में नाराजगी जाहिर की है तो उनके कई करीबियों ने सपा से इस्तीफा दे दिया है। आजम के करीबियों का आरोप है कि पार्टी के लिए खून-पसीना बहाने वाले मुस्लिम नेता की रिहाई के लिए अखिलेश यादव ने कोई प्रयास नहीं किया।

एक नया मोड़ यह भी

माना जा रहा है कि सूबे की राजनीति में नए मोड़ आ सकते हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आजम की बगावत से अखिलेश यादव की परेशानी बढ़ सकती है। अगर वह सपा से अलग होते हैं तो बड़ी संख्या में मुस्लिम वोटर्स सपा से किनारा कर सकते हैं।

आजम की सियासी ताकत से सभी वाकिफ हैं। यही वजह है कि कांग्रेस से लेकर बसपा तक ने आजम खान पर डोरे डाले हैं। शिवपाल यादव भी आजम खान से जेल में जाकर मुलाकात कर चुके हैं और उन्हें अपना भाई बताते हुए संकेत दिया था कि दोनों नेता साथ मिलकर नया मोर्चा बना सकते हैं।

(By: ABHINAV SHUKLA)

Tags: akhilesh yadav latest newsAzam KhanNews1IndiaRampur
Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Rampur

सुहागरात पर कांड: घूंघट उठाते ही दुल्हन ने दिया जोर का झटका, दूल्हा बना बाप तो नाचने लगा पूरा गांव!

by Mayank Yadav
January 25, 2026

Rampur news: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला लेकिन सुखद मामला...

Azam Khan

‘मुझे नहीं चाहिए इलाज’: रामपुर जेल में आजम खां का हाई-वोल्टेज ड्रामा, अफसरों के फूले हाथ-पांव

by Mayank Yadav
December 7, 2025

Azam Khan health: उत्तर प्रदेश की रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां की तबीयत जेल...

Azam Khan

Azam Khan और अब्दुल्ला ने परिवार से मिलने से किया इनकार: परिजन खाली हाथ लौटे

by Mayank Yadav
December 4, 2025

Azam Khan News: उत्तर प्रदेश की रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे...

आजम खान ने कैदी वाहन में बैठने से कर दिया इंकार, फिर ऐसे हुए कोर्ट में पेश और जज ने किया बरी

आजम खान ने कैदी वाहन में बैठने से कर दिया इंकार, फिर ऐसे हुए कोर्ट में पेश और जज ने किया बरी

by Vinod
November 28, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान दो पैन कार्ड के आरोप में रामपुर की जेल में...

जिस बैरक सजा काट रहे आजम खान, उसके टूटी हैं 28 खिड़कियां, सर्द हवाओं ने सपा नेता का बिगाड़ा ‘हाजमा’

जिस बैरक सजा काट रहे आजम खान, उसके टूटी हैं 28 खिड़कियां, सर्द हवाओं ने सपा नेता का बिगाड़ा ‘हाजमा’

by Vinod
November 28, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजम नाम ही काफी है। जेल में रहते हैं तो खबर बनते हैं। सलाखों से बाहर आते...

Next Post

ट्रक और पेट्रोल टैंकर की भीषण टक्कर, हुई 9 लोगों की मौत

Pune में दर्दनाक दुर्घटना, डैम में डूबने से हुई 9 लोगों की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist