Saturday, March 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health tips : खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए सही या ग़लत जानिए दिन में कितनी बार चाय पिएं

चाय स्वाद और आराम देने वाला पेय पदार्थ है, लेकिन इसे ज्यादा पीने से सेहत पर असर पड़ सकता है। दिन में 2से 3 कप ही पीनी चाहिए। खाली पेट और खाने के तुरंत बाद चाय नुकसानदेह होती है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 19, 2025
in Uncategorized
tea benefits and side effects
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 Tea benefits and side effects सुबह की चाय के बिना कई लोगों की दिन की शुरुआत अधूरी लगती है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि एक आदत भी बन चुकी है, जिसे लोग बड़े प्यार से निभाते हैं। चाय की चुस्की लेना सुकून देने वाला एहसास होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा चाय पीने से सेहत पर असर पड़ सकता है? इसमें मौजूद कैफीन और निकोटिन कई बार चिंता का कारण भी बन सकते हैं। कई लोग इसे पूरी तरह छोड़ देते हैं, जबकि कुछ लोग दिनभर कई कप पीते रहते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि चाय कितनी पीनी चाहिए और कब पीनी चाहिए? चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट की राय जानते हैं।

क्या कहते हैं डॉक्टर

जहानाबाद के होम्योपैथ डॉ. आमेर अनवर का कहना है कि चाय आज हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गई है। युवा हों या बुजुर्ग, सभी चाय के दीवाने हैं। चाय के फायदे भी हैं और नुकसान भी, लेकिन इसे सही तरीके और सही मात्रा में पीना बहुत जरूरी है।

RELATED NEWS

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

February 6, 2026
Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

February 5, 2026

चाय के फायदे

थकान भगाती है,चाय पीने से रिलैक्स फील होता है क्योंकि इसमें कैफीन मौजूद होता है, जो दिमाग को एक्टिव करता है।

शाम को चाय फायदेमंद,शाम के समय चाय पीना बेहतर माना जाता है क्योंकि इस समय हमारा पेट भरा होता है और चाय अच्छी तरह पच जाती है।

बुजुर्गों के लिए अच्छी, उम्रदराज लोगों के लिए चाय ज्यादा नुकसानदायक नहीं होती क्योंकि उनका शरीर निकोटिन को उतना जल्दी अब्जॉर्ब नहीं करता। यह उनके लिए थोड़ी राहत देने वाली साबित होती है।

डायबिटीज वालों के लिए,अगर डायबिटीज के मरीज चाय में चीनी की जगह मीठी तुलसी या अन्य प्राकृतिक मिठास का इस्तेमाल करें, तो वे भी चाय का आनंद ले सकते हैं।

चाय के नुकसान

सुबह खाली पेट चाय मत पियो, सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी, गैस, पाचन की दिक्कतें और खून की कमी हो सकती है। बेहतर होगा कि चाय से पहले एक गिलास पानी पी लिया जाए।

खाने के तुरंत बाद चाय नहीं,खाना खाने के बाद तुरंत चाय पीना गलत आदत है। यह शरीर में आयरन को अब्जॉर्ब होने से रोकती है, जिससे एनीमिया (खून की कमी) हो सकता है। चाय खाने के एक घंटे बाद ही पीनी चाहिए।

ज्यादा चाय नुकसानदायक,दिनभर में 2 से 3 कप से ज्यादा चाय सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। ज्यादा चाय नींद कम कर सकती है, सिरदर्द दे सकती है और डाइजेशन पर असर डाल सकती है।

चाय बनाने का सही तरीका

अगर आप चाहते हैं कि चाय से कोई नुकसान न हो, तो इसे सही तरीके से बनाएं।

पानी गर्म करें।

चीनी डालें। (अगर जरूरत हो तो ही)

गर्म पानी में चायपत्ती डालें और थोड़ी देर उबालें।

इसे छान लें।

फिर दूध मिलाएं।

इस तरह चाय में निकोटिन कम रहेगा और यह ज्यादा नुकसान नहीं करेगी।

चाय पीना बुरी बात नहीं है, बस इसे सही समय और सही मात्रा में पीना जरूरी है। सुबह खाली पेट और खाने के तुरंत बाद चाय न पिएं। दिन में 2-3 कप से ज्यादा चाय सेहत के लिए सही नहीं है। सही तरीके से बनाई गई चाय सुकून और एनर्जी देने का काम करती है,लेकिन इसे ज़्यादा पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Tags: Crime Newsencounter reportindirapuram police
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

by SYED BUSHRA
February 6, 2026

Brutal Murder Case Exposed: कौशांबी, सैनी क्षेत्र के कानेमई गांव निवासी किसान गणेश प्रसाद राजपूत की हत्या उसकी बेटी के...

Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

by SYED BUSHRA
February 5, 2026

Bride Turned Killer: एक दिल दहला देने वाले मामले में, शादी के सिर्फ़ तीन महीने बाद ही एक दुल्हन ने...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत से हिला इलाका, जांच में जुटी पुलिस, क्या सुसाइड नोट और मोबाइल डेटा से खुलेंगे राज

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत से हिला इलाका, जांच में जुटी पुलिस, क्या सुसाइड नोट और मोबाइल डेटा से खुलेंगे राज

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

Ghaziabad News:गाजियाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार...

फोन कॉल बना मौत का कारण: गुस्से में भाई ने बहन पर ढाया कहर

गोंडा : फोन कॉल बना मौत का कारण शक में भाई ने बहन की हत्या की, मां भी बनी साथी

by Kanan Verma
December 1, 2025

गोंडा के बस्ती जिले में एक लड़की की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि...

farrukhabad woman attack news1india

Farrukhabad News:पेट्रोल डालकर महिला को जिंदा जलाया,इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Farrukhabad News:उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ एक महिला को सिरफिरे युवक...

Next Post
Rekha Gupta Delhi New CM

Delhi New CM: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कल दोपहर शपथ ग्रहण समारोह

Atul Pradhan chain protest: अतुल प्रधान ने जंजीरों में बंधकर किया विरोध प्रदर्शन, अमेरिकी नीति पर उठाए सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist