Site icon News1India

UP: महोबा पुलिस को बड़ी सफलता, नमामि गंगे परियोजना में सेंधमारी कर लाखों की पाइप चोरी करने वाले गिरोह को दबोचा

महोबा चोर गिरोह photo

लखनऊ। यूपी के महोबा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं. यहां पर प्रधानमंत्री मोदी की महत्वकांक्षी परियोजना में सेंधमारी कर लाखों रुपए की पाइप की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है.

यह भी पढ़ें- Amethi: अमेठी में स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कहा- जो अन्याय के लिए जाने जाते हैं, वो ढूंढ रहे हैं न्याय

33 लाख कीमत की पाइप, ट्रक और दो चार पहिया बरामद

यूपी के महोबा में पीएम नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी नमामि गंगे परियोजना में सेंधमारी कर लाखों के पाइप चोरी करने वाले गिरोह को दबोचने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. अन्तर्राजीय पाइप चोर गिरोह के 15 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी के पाइप सहित करीब 33 लाख कीमत के एक डीसीएम ट्रक व दो चार पहिया वाहनों को बरामद किया है. इसके बाद इसके आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

मुखबिर से सूचना देने पर पुलिस ने पकड़ा

बता दें कि महोबा पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के अनुसार मुखबिर के द्वारा एक सूचना मिली थी. दरअसल एक चोर गिरोह काफी दिनों से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी नमामि गंगे परियोजना में सेंधमारी कर परियोजना के लोहे के पाइप ट्रकों से चोरी कर ले रहा था. इसको लेकर पुलिस चौकन्ना हो गई थी और लगातार पुलिस के द्वारा अभियान चलाकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगाई गई थी.

पहले से निगरानी कर रही थी पुलिस

गौरतलब है कि ठंड के दौरान घने कोहरे का लाभ लेकर अजनर थाना क्षेत्र से रात को सड़क किनारे पड़े पाइपों को चोर गैंग के सदस्य चोरी कर ट्रक से ले जा रहे थे. इस घटना में उनके साथ दो-चार पहिया वाहन भी बराबर निगरानी कर रही थे. इस अंतर प्रांतीय गिरोह के महोबा स्थित पुलिस लाइन के समीप रेलवे ब्रिज के नीचे ट्रक को ले जाने की सूचना लगते ही पुलिस ने इन्हें दबोच लिया है.

यह भी देखें- Ayodhya LIVE: PM करेंगे अयोध्या में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन | Narendra Modi | Ram Mandir

वाहनों को लेकर जा रहे 15 आरोपियों की गिरफ्तारी

ले जा रहे ट्रक व दो चार पहिया बाहन में सवार 15 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह पहले भी सीमावर्ती बांदा जनपद में परियोजना के पाइप चोरी कर जौनपुर जनपद में बेचते थे. इस गैंग का मास्टरमाइंड उस्मान आज अपने सभी साथियों के साथ एक बार फिर सरकारी पाइप की चोरी की घटना में पुलिस के हत्थे चढ़ गया है.

Exit mobile version