Site icon News1India

Bollywood: सौतेले भाई-बहन होने के बावजूद, ये सितारें देते है एक-दूसरे पर जान

बेशक इस दुनिया में हमारे कितने ही अच्छे दोस्त क्यों ना बन जाये लेकिन भाई -बहन का रिश्ता दुनिया में सभी रिश्तो से प्यारा होता हैं। भाई बहन एक दूसरे के पहले दोस्त होते हैं इस रिश्ते में जितने झगड़े होते हैं उससे कही ज्यादा इस रिश्ते में प्यार होता हैं। भाई बहन आपस में बेशक कितना ही झगड़ ले,यहाँ तक मार पीट कर ले। लेकिन जब कोई और उन्हें कुछ कहता हैं तो भाई बहन कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते। ऐसे तो भाई बहन का रिश्ता बहुत प्यारा और नोंक -झोंक भरा होता है।

सौतेले भाई-बहन की जोड़ी

बेशक वो भाई बहन सगे और या सौतेले दोनों ही मायने में भाई बहन एक दूसरे की जान होते हैं। आम इंसान हो या बॉलीवुड सितारे। सभी में भाई बहन का अलग ही स्पेशल बांड होता हैं।आज हम बात करने जा रहे हैं बॉलीवुड में ऐसे सितारों की जो सौतेले भाई -बहन होते हुए भी एक दूसरे से बहुत ही खास बांड शेयर करते हैं।

आलिया भट्ट – पूजा भट्ट

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस आलिया, महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी हैं और पूजा महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण भट्ट की बेटी हैं।कुल मिलाकर आलिया और पूजा में 21 साल का फर्क है। आलिया भट्ट और पूजा भट्ट आपस में सौतेली बहने हैं। इसके बावजूद दोनों में बहुत ही प्यारा रिश्ता हैं। दोनों का प्यार देख उनकी उम्र का फर्क पता नहीं ही चलता। इसके अलावा पूजा और आलिया को अक्सर साथ में भी देखा जाता है।

अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की भी दो सौतेली बहने हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उनकी छोटी बहन खुशी दोनों ही अर्जुन की स्टेप सिस्टर्स हैं। हालांकि अर्जुन का दोनों बहनों के साथ काफी स्पेशल बॉन्ड हैं.

सारा अली खान-तैमूर,जेह

सैफ और अमृता सिंह की बेटी सारा और सैफ-करीना के बेटे तैमूर एवं जेह हैं और सारा तैमूर और जेह की सौतेली बहन हैं। सारा अपने भाइयों को बहुत प्यार करती हैं। सारा अक्सर तैमूर और जेह के साथ टाइम बिताती भी नजर आती है।

शाहिद कपूर, ईशान खट्टर और सना कपूर

शाहिद कपूर का कोई भी सगा भाई या बहन नहीं है। लेकिन अपने दोनों सौतेले भाई और बहन यानी अभिनेता ईशान खट्टर और सना के साथ शाहिद के बेहद अच्छे रिश्ते हैं। ईशान खट्टर के साथ उनकी बॉन्डिंग देख यह कहना मुश्किल है कि दोनों सगे भाई नहीं हैं। तीनों को एक साथ कई मौकों पर समय बिताते देखा गया है।
इन सबके अलावा भी बॉलीवुड में और ऐसे कई सितारे हैं जो सौतेले होते हुए भी एक -दूसरे के साथ खास बांड शेयर करते हैं।

Exit mobile version