Site icon News1India

Emergency फिल्म के नए किरदार के फर्स्ट लुक से Kangana Ranaut ने उठाया पर्दा, एयरपोर्ट पर कंगना हुई स्पॉट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी के लिए पिछले काफी दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. आज कंगना रानौत मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई, कंगना रनौत वैसे तो साड़ी में बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं. बता दे की कंगना ने फिल्म इमरजेंसी से एक और किरदार का लुक शेयर किया है. फिल्म ‘इमरजेंसी’ राजनेता जगजीवन राम का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया हैं. कंगना की फिल्म इमरजेंसी में जगजीवन का किरदार निभाने वाले सतीश कौशिक है. बता दें की पोस्टर में एक्टर कौशिक का लुक जगजीवन राम से काफी मिलता जुलता नज़र आ रहा है.

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर कुछ मिनट पहले ही फिल्म इमरजेंसी से नए किरदार के फर्स्ट लुक से पर्दा उठा है. फिल्म इमरजेंसी के इस पोस्टर में अभिनेता सतीश कौशिक राजनेता जगजीवन राम के लुक में नज़र आ रहे हैं. इस पोस्टर पर खादी की टोपी और जैकेट पहने चेहरे पर काला चशमा लगाए एकदम जगजीवन राम की तरह ही दिख रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CjCZH5mhe_4/?utm_source=ig_web_copy_link

कंगना रनौत ने सतीश कौशिक के इस लुक पोस्टर के साथ एक बड़ा सा कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने फिल्म के इस लेटेस्ट पोस्टर के कैप्शन में लिखा है – अंतिम लेकिन कम नहीं …। प्रतिभा के पावरहाउस सतीश कौशिक को जगजीवन राम के रूप में आपातकाल में पेश करते हुए, बाबूजी के नाम से लोकप्रिय, वह भारतीय राजनीतिक इतिहास में सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक थे.

वहीं आपको बता दें की कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी के जरिए देश की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना को बड़े पर्दे पर उतारा जा रहा है, प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के कहने पर 25 जून 1975 में देशभर में आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी. जयप्रकाश नारायण के साथ जगजीवन राम ने उस वक्त इंदिरा गांधी के खिलाफ देशभर में आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी. जिसमें सभी विपक्षी पार्टी एक साथ होकर इंदिरा गांधी के खिलाफ आंदोलन में जुट गई.

Exit mobile version