Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

sore throat remedies: मौसम बदलते ही गले में दर्द क्यों होता है? जानिए इसके दर्द के कारण और उसका कैसे करे बचाव

गले में दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे वायरल इंफेक्शन, साइनस, एलर्जी, एसिड रिफ्लक्स और टीबी। मौसम बदलते ही यह समस्या बढ़ जाती है। सही समय पर सावधानी बरतकर इससे बचा जा सकता है।

Ahmed Naseem by Ahmed Naseem
March 25, 2025
in Uncategorized
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

sore throat remedies: मौसम बदलने पर शरीर में छोटी-मोटी परेशानियां आना आम बात है। इन्हीं में से एक है गले में दर्द, जो काफी तकलीफदेह हो सकता है। जब गले में दर्द होता है, तो कुछ भी निगलने में परेशानी होती है और खाने-पीने में दिक्कत आती है। कई बार यह खुद ही ठीक हो जाता है, लेकिन कई बार यह लंबे समय तक बना रहता है। आइए जानते हैं इसके कारण और इससे बचने के उपाय।

वायरल इंफेक्शन – सबसे आम कारण

गले में दर्द का सबसे बड़ा कारण वायरस का संक्रमण होता है। जब वायरल इंफेक्शन होता है, तो गले के निचले हिस्से में जलन और सूजन महसूस होती है। इसके साथ ही बुखार, जुकाम और खांसी भी हो सकती है। यह इंफेक्शन ज्यादा सर्दी या मौसम में अचानक बदलाव के कारण हो सकता है।

RELATED POSTS

Sore Throat Causes

Sore Throat Causes: गले में सूजन या खराश केवल सर्दी या बुखार वजह नहीं, जानिए कौन सी आदतें बढ़ाती है परेशानी

August 4, 2025

साइनस इंफेक्शन भी हो सकता है जिम्मेदार

कई बार साइनस इंफेक्शन के कारण भी गले में दर्द हो सकता है। साइनस असल में खोपड़ी में मौजूद हवा से भरी हुई छोटी-छोटी खाली जगहें होती हैं। जब इनमें बैक्टीरिया, वायरस या फंगस का संक्रमण हो जाता है, तो नाक से लगातार पानी बहने लगता है। यह बलगम धीरे-धीरे गले के पिछले हिस्से में चला जाता है, जिससे गले में दर्द और खराश महसूस होती है।

एलर्जी के कारण भी होती है दिक्कत

अगर आपको धूल-मिट्टी, फफूंद या जानवरों की रूसी (डैंड्रफ) से एलर्जी है, तो यह गले में दर्द का कारण बन सकता है। जब एलर्जी होती है, तो नाक से पानी टपकता रहता है, जिससे गले में सूजन और खराश हो जाती है। कुछ लोगों को इससे खुजली और लगातार गले में जलन भी महसूस होती है।

एसिड रिफ्लक्स – पेट का एसिड गले तक पहुंचने से होती है जलन

एसिड रिफ्लक्स यानी पेट में बनने वाला एसिड जब ऊपर की तरफ आ जाता है, तो यह गले के पिछले हिस्से में जलन पैदा करता है। कई बार यह एसिड रात में सोते समय गले तक पहुंच जाता है, जिससे सुबह उठते ही गले में दर्द और खराश महसूस होती है। यह समस्या ज्यादातर उन लोगों को होती है, जो ज्यादा तला-भुना या मिर्च-मसाले वाला खाना खाते हैं।

टीबी भी कर सकता है गले को संक्रमित

अक्सर टीबी को सिर्फ फेफड़ों की बीमारी माना जाता है, लेकिन यह गले के लिंफ नोड्स तक भी फैल सकती है। गले में टीबी होने पर लगातार दर्द, सूजन और खराश बनी रहती है। यह समस्या अगर ज्यादा दिनों तक रहे, तो डॉक्टर से तुरंत जांच करानी चाहिए, क्योंकि यह एक गंभीर बीमारी हो सकती है।

Tags: sore throat remediesthroat pain
Share196Tweet123Share49
Ahmed Naseem

Ahmed Naseem

Related Posts

Sore Throat Causes

Sore Throat Causes: गले में सूजन या खराश केवल सर्दी या बुखार वजह नहीं, जानिए कौन सी आदतें बढ़ाती है परेशानी

by SYED BUSHRA
August 4, 2025

Sore Throat Causes:गले में सूजन या खराश केवल सर्दी या बुखार की वजह से नहीं होती। आपकी कुछ रोज़मर्रा की...

Next Post
PBKS vs GT: गुजरात के खिलाफ पंजाब ने खड़ा किया रनों का पहाड़, जानिए शशांक ने श्रेयस का क्यों नहीं बनने दिया शतक

PBKS vs GT: गुजरात के खिलाफ पंजाब ने खड़ा किया रनों का पहाड़, जानिए शशांक ने श्रेयस का क्यों नहीं बनने दिया शतक

GT vs PBKS IPL 2025 : श्रेयस अय्यर का कायम है ‘दबदबा, कुछ ऐसे पंजाब ने गुजरात को उन्हीं के घर पर हराया

GT vs PBKS IPL 2025 : श्रेयस अय्यर का कायम है ‘दबदबा, कुछ ऐसे पंजाब ने गुजरात को उन्हीं के घर पर हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version