Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Uttarakhand News: चमौली में 60 मीटर लंबा निर्माणाधीन बैली ब्रिज ढहा, संपर्क कटने से 4000 की आबादी खौफजदा

उत्तराखंड के चमौली जिले की थराली तहसील स्थित रतगांव के ढाढरबगड़ गदेरे में बैली ब्रिज का निर्माण कार्य जारी था। बृहस्पतिवार को पुल अचानक ढह गया।

Vinod by Vinod
June 5, 2025
in Latest News, Uncategorized, क्राइम, देहरादून
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून ऑनलाइन डेस्क। उत्तराखंड के चमौली जिले की थराली तहसील स्थित रतगांव के ढाढरबगड़ गदेरे में बैली ब्रिज का निर्माण कार्य जारी था। बृहस्पतिवार को पुल अचानक ढह गया। जिसके चलते 4000 से अधिक की आबादी का संपर्क जनपद से पूरी तरह से कट गया। लोग दहशत में है तो वहीं लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार के खिलाफ थाना थराली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करवाई है।

चमौली जिले की थराली तहसील के ढाढरबगड़ में लगभग 60 मीटर लंबा बेली ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। पीडब्ल्यूडी विभाग ने पुल का टेंडर निकाला थ। बेली ब्रिज की लागत 2.80 करोड़ों रुपये थी। बृहस्पतिवार को बेली ब्रिज अचानक क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुल के टूटने से रतगांव की 4000 से अधिक आबादी का मुख्य मार्ग से संपर्क कट गया है। सूचना पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के बाद ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

RELATED POSTS

Uttarakhand

दिसंबर 2025 से Uttarakhand में बाहरी वाहनों पर ‘ग्रीन सेस’ लागू: प्रदूषण नियंत्रण और राजस्व में उछाल की तैयारी

October 26, 2025
Uttarakhand

Uttarakhand पेपर लीक: सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग करेगा जांच

September 28, 2025

बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन बैली ब्रिज से ठेकेदार के श्रमिकों ने रस्से और सपोर्ट एक साथ हटा दिए। इसकी वजह से पुल भार नहीं सह सका और टूटकर गदेरे में जा गिरा। लोक निर्माण विभाग ने 2 महीने पहले ही इस बेली ब्रिज का निर्माण शुरू किया था और लगभग यह काम पूरा हो गया था, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते यह पल ढह गया और टूट कर गधेरे में जा गिरा। गनीमत यह रही कि इस दौरान पुल पर कोई नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

बता दें, वर्ष 2013 में डूंगरी रत गांव मोटर मार्ग पर इसी स्थान पर पुलबनाया गया, जो अतिवृष्टि के कारण बाढ़ में बह गया था। इसके बाद 2015-16 में बैली ब्रिज का निर्माण किया गया था, जो वर्ष 2018 में आई आपदा में बह गया था। इस आपदा में ढाढरबगड़ की कई दुकानें, आवासीय भवन और वाहन भी बह गए थे। बरसात के दौरान अकसर इस गांव का संपर्क कटा रहता था। ग्रामीणों द्वारा हर बरसात में उत्पन्न होने वाली इस समस्या के चलते यहां पर ब्रिज बनाने की मांग की जा रही थी।

ग्रामीणों की मांग पर शासन ने 2024 में 60 मीटर लंबे बैली ब्रिज बनाने की स्वीकृति दी थी। दो महीने पहले इस पर काम शुरू हुआ, लेकिन लापरवाही के चलते यह बेली ब्रिज भी टूट कर गदेरे में जा गिरा। सहायक अभियंता जगदीश कुमार टम्टा के अनुसार ठेकेदार ने बैली ब्रिज के सपोर्ट और वर्थ को एक साथ हटा दिया था जिसकी वजह से पुल टूट गया। अब फिर से पुल को खोला जा रहा है और नए सिरे से जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों ने पहले ब्रिज निर्माण की जांच की मांग के साथ ही बरसात से पहले पुल निर्माण करने की मांग की है।

Tags: Bailey brit collapse in ChamolichamoliUttarakhand
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Uttarakhand

दिसंबर 2025 से Uttarakhand में बाहरी वाहनों पर ‘ग्रीन सेस’ लागू: प्रदूषण नियंत्रण और राजस्व में उछाल की तैयारी

by Mayank Yadav
October 26, 2025

Uttarakhand Green Cess: उत्तराखंड सरकार ने राज्य में प्रवेश करने वाले दूसरे राज्यों के वाहनों पर ग्रीन सेस (Green Cess)...

Uttarakhand

Uttarakhand पेपर लीक: सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग करेगा जांच

by Mayank Yadav
September 28, 2025

Uttarakhand paper leak: उत्तराखंड सरकार ने स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा 2025 में हुए पेपर लीक और नकल प्रकरण की गहराई...

Uttarakhand

2027 का Uttarakhand चुनाव सीएम धामी के नेतृत्व में लड़ेगी बीजेपी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा ऐलान

by Mayank Yadav
September 3, 2025

Uttarakhand Election 2027: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता...

Chamoli

Chamoli cloudburst: चमोली में बादल फटा, 2 लापता; टिहरी में बिगड़े हालात, कई जानवर मलबे में दबे

by Mayank Yadav
August 29, 2025

Chamoli cloudburst: उत्तराखंड में एक बार फिर बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचा दी है। चमोली और टिहरी जिलों...

Uttarakhand

Uttarakhand में 9वीं के छात्र ने टीचर को मारी गोली, लंच बॉक्स में छुपाकर लाया था तमंचा

by Mayank Yadav
August 21, 2025

Uttarakhand News:: ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 9वीं कक्षा के...

Next Post
बेंगलुरु भगदड़ पर CM ने CP-DCP-ACP समेत इन अफसरों को किया सस्पेंड, RCB के जिम्मेदार भी किए जाएंगे अरेस्ट

बेंगलुरु भगदड़ पर CM ने CP-DCP-ACP समेत इन अफसरों को किया सस्पेंड, RCB के जिम्मेदार भी किए जाएंगे अरेस्ट

Delhi

Delhi-NCR में बढ़ेगा पारा, बिहार-झारखंड में आंधी बारिश, जानें- अपने इलाके का हाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version