Site icon News1India

लौट रहा बच्चों का पसंदीदा सुपरहीरो ‘Shaktiman’, सीरियल नहीं बल्कि बनेगी फिल्म!

90 के दशक के बच्चों की पहली पसंद था शक्तिमान. हर घर में बच्चे इस शो का बेसब्री से इंतजार करते थे. साल 1997 में ये शो शुरू हुआ और धीरे धीरे बच्चों की पहली पसंद बन गया.

90 के दशक के बच्चों के लिए शक्तिमान एक शो नहीं एक ड्रामा नहीं बल्कि इस शो से उनके इमोशंस भी जुड़े हैं. और अब ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला हैं. शक्तिमान वापस आ रहा है. और इसबार सीरियल नहीं बल्कि फिल्म के रुप में.

इस शो में मुख्य किरदार शक्तिमान का रोल अदा करने वाले मुकेश खन्ना ने काफी पहले इस फिल्म के बारे में जानकारी दी था. और अब उन्होंने इसके बजट के बारे चर्चा में बताया है. मुकेश खन्ना का कहना है कि “यह प्रोजेक्ट कई सालों बाद मेरे पास आया है. लोग मुझे शक्तिमान 2 बनाने के लिए कहते थे. मैं शक्तिमान को टीवी पर वापस नहीं लाना चाहता था. बातचीत के बाद मैंने सोनी की टीम से हाथ मिलाया और बाद में इस खबर को सार्वजनिक किया. लोग जानना चाहते हैं कि, आगे क्या हो रहा है? अब मैं उन्हें क्या बताऊं? यह कम से कम 300 करोड़ रुपये की बड़ी फिल्म है. सब कुछ फाइनल होने तक इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता.”

बातचीत में मुकेश खन्ना ने  बताया कि 300 करोड़ रुपये की बड़ बजट वाली इस फिल्म को बनने में समय लगेगा. लेकिन ये फिल्म देसी कॉन्सेप्ट पर ही आधारित होगी. आपको बता दें कि स्पाइडर-मैन के निर्माता ही फिल्म शक्तिमान को बना रहे हैं वो भी बिल्कुल देसी अंदाज में.

Exit mobile version