Friday, May 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

क्या Delhi की CM को मिला नया पावर, जिसकी हसरत लिए केजरीवाल और आतिशी की हो गए विदा

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और गृह मंत्री अमित शाह ने कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक समस्याओं पर बैठक की। अब हर महीने क्राइम कंट्रोल पर बैठक होगी और दिल्ली को अधिक सुरक्षित बनाने के कदम उठाए जाएंगे।

by SYED BUSHRA
March 1, 2025
in Uncategorized
CM Rekha Gupta law and order
Share on FacebookShare on Twitter

Political news दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अब पूरी तरह एक्शन में नजर आ रही हैं। शुक्रवार को उन्होंने देश के गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली की कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक समस्याओं को लेकर अहम बैठक की। इस मीटिंग में दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा, केंद्रीय गृह सचिव, आईबी डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को काम करने की पूरी आज़ादी होगी।

बैठक के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार दिल्ली में सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि ट्रैफिक जाम और जलभराव जैसी समस्याओं को भी खत्म करने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी।

RELATED NEWS

No Content Available

हर महीने होगी क्राइम कंट्रोल मीटिंग

अब से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हर महीने दिल्ली पुलिस कमिश्नर के साथ क्राइम कंट्रोल को लेकर बैठक करेंगी। गौरतलब है कि पिछली सरकारों के दौरान यह प्रक्रिया पूरी तरह बंद हो गई थी।

दरअसल, जब अरविंद केजरीवाल और आतिशी मुख्यमंत्री थे, तब दिल्ली पुलिस और सरकार के रिश्ते काफी तनावपूर्ण हो गए थे। छोटी-छोटी घटनाओं को लेकर आप सरकार अक्सर दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाने लगती थी। लेकिन अब गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद और पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को एक मंच पर लाकर सबकी जिम्मेदारी तय कर दी है।

क्या सीएम को मिला नया पावर

इस बैठक में गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को सरकार के साथ मिलकर काम करने को कहा है। आमतौर पर दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन होती है और सीएम का उस पर कोई अधिकार नहीं होता। लेकिन अब क्योंकि दिल्ली और केंद्र दोनों में बीजेपी की सरकार है, ऐसे में अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के निर्देशों का पालन करने के लिए कह दिया है।

इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल के बाद यह पहली बार हुआ कि दिल्ली सरकार, गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के बीच इस स्तर की बैठक हुई है। इस बैठक में सिर्फ दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी ही नहीं, बल्कि आईबी के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर शहर को सुरक्षित और बेहतर बनाने पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।

Tags: crime controlDelhi governance
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
1 February 2025 financial changes

Financial changes2025 : कौन कौन से नए बदलाव होंगे 1 फरवरी से, आम लोगों को क्या होगा फायदा?

Budget 2025

Budget 2025 : कितनी पड़ेगी महंगाई की मार और क्या होगा सस्ता संसद में आज इसका होगा बड़ा ऐलान ,कौन से विधेयक होंगे पेश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist