Friday, March 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

हिंदी राष्ट्रभाषा को लेकर बॉलीवुड और तामिल फिल्म इंडस्ट्री के बीच तकरार, CM ने किया समर्थन

Web Desk by Web Desk
April 28, 2022
in Uncategorized
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप ने हिंदी भाषा पर जो बयान दिया था, वह अब बड़े विवाद में तब्दील हो गया है। उन्होंने कहा था कि हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं रही और बॉलीवुड पैन इंडिया फिल्में बना रहा है। इसके बाद एक्टर अजय देवगन ने किच्चा सुदीप के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि हिंदी राष्ट्रभाषा थी, है और रहेगी।

अब इस विवाद में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी भी उतर आए हैं। कुमारस्वामी ने ट्वीट कर अजय देवगन के व्यवहार को हास्यास्पद बताया है। उन्होंने अजय को उनकी पहली फिल्म की भी याद दिलाई है। उनके साथ कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया ने भी अजय के बयान का जवाब दिया है।

RELATED NEWS

सलमान खान का दमदार अंदाज और देशभक्ति का तड़का, ‘बैटल ऑफ गलवान’ टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया!

सलमान खान का दमदार अंदाज और देशभक्ति का तड़का, ‘बैटल ऑफ गलवान’ टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया!

December 27, 2025
नेहा कक्कड़ के ‘लॉलीपॉप’ पर क्यों भड़के लोग? ट्रोलिंग पर भाई टोनी कक्कड़ ने दिया ऐसा जवाब कि सोशल मीडिया पर मच गई हलचल

नेहा कक्कड़ के ‘लॉलीपॉप’ पर क्यों भड़के लोग? ट्रोलिंग पर भाई टोनी कक्कड़ ने दिया ऐसा जवाब कि सोशल मीडिया पर मच गई हलचल

December 18, 2025

पूर्व मुख्यमंत्री का ट्वीट के जरिये समर्थन

एच डी कुमारस्वामी ने ट्वीट में कहा, अजय देवगन को यह महसूस करना चाहिए कि कन्नड़ सिनेमा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को पछाड़ रहा है। कन्नड़ियों के ही प्रोत्साहन से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का विकास हुआ है। देवगन को यह भी नहीं भूलना चाहिए उनकी पहली फिल्म फूल और कांटे बेंगलुरु में एक साल तक चली थी।

वहीं उन्होंने दूसरी पोस्ट में लिखा, एक्टर किच्चा सुदीप का यह कहना की हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं है, बिल्कुल सही है। उनके बयान में गलती खोजने की कोई बात नहीं है। अजय देवगन न सिर्फ हाइपर नेचर के हैं, बल्कि अपना हास्यास्पद व्यवहार भी दिखाते रहते हैं।

नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया का ट्वीट

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया ने अजय देवगन के पोस्ट पर कहा- ‘हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा कभी नहीं थी और न कभी होगी। हमारे देश की भाषा की विविधता का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। सभी भाषा का अपना समृद्ध इतिहास होता है, जिस पर लोगों को गर्व होता है। मुझे कन्नड़ होने पर गर्व है।’

रामगोपाल वर्मा भी आये सामने

इस विवाद में फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने कहा- ‘किच्चा सुदीप सर, इस सच को नकारा नहीं जा सकता है कि नॉर्थ स्टार्स साउथ के स्टार्स के सामने असुरक्षित और ईर्ष्यालु महसूस कर रहे हैं, क्योंकि एक कन्नड़ डबिंग फिल्म KGF2 ने अपने ओपनिंग डे में 50 करोड़ की कमाई की थी। हम लोग आने वाली हिंदी फिल्मों के ओपनिंग डे के बिजनेस को देख ही लेंगे।’

किच्चा सुदीप और अजय देवगन के बीच सवाल जवाब

अजय देवगन ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘किच्चा सुदीप मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यूं रिलीज करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी। जन गण मन।’

अजय देवगन के जवाब पर किच्चा सुदीप ने कमेंट कर सफाई देते हुए लिखा, ‘सर, जिस कॉन्टेक्स्ट में मैंने वह बात कही, मुझे लगता है कि मेरी उस बात को बहुत अलग तरीके से पेश किया गया है। शायद मैं अपनी बात को बेहतर ढंग से आपके सामने तभी रख सकता हूं, जब मैं आपसे मिलूंगा। मेरा कहने का मतलब यह नहीं था कि मैं किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाऊं, उत्तेजित करूं या फिर किसी विवाद को बढ़ावा दूं। मैं ऐसा क्यों करूंगा सर।’

किच्चा सुदीप ने कमेंट में आगे लिखा, ‘मैं अपने देश की हर भाषा की इज्जत करता हूं। मैं इस टॉपिक को आगे नहीं बढ़ाना चाहता। मैं चाहता हूं कि यह यहीं खत्म हो जाए। जैसा कि मैंने कहा कि मेरे कहने का मतलब वह नहीं था, जो समझा जा रहा है। आपको ढेर सारा प्यार। उम्मीद करता हूं कि आपसे मैं जल्द ही मिलूंगा।’

आखिर क्या था मामला ?

एक इवेंट में किच्चा सुदीप से एक व्यक्ति ने कहा कि एक पैन इंडिया फिल्म कन्नड़ में बनाई गई। इस पर सुदीप ने कहा, ‘मैं करेक्शन करना चाहता हूं। हिंदी अब राष्ट्रीय भाषा नहीं रही। बॉलीवुड अब पैन इंडिया फिल्म बना रहा है। वो लोग तमिल और तेलुगु में फिल्में डब कर सक्सेस के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं। फिर भी वह कामयाब नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन आज हम लोग ऐसी फिल्में बना रहे हैं, जो हर जगह देखी और सराही जा रही हैं।’

तमिल, तेलुगु और कन्नड़ की फिल्में साउथ के अलावा हिंदी बेल्ट में भी खूब पसंद की जाती हैं। इसके साथ ही ये फिल्में कमाई के मामले में भी बॉलीवुड से आगे रहती हैं। KGF के पहले ‘RRR’, ‘पुष्पा’ जैसी फिल्मों ने भी हिंदी बेल्ट में अच्छा बिजनेस किया था।

(By:Abhinav Shukla)

Tags: bollywoodhindi bhasaNews1India
Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

सलमान खान का दमदार अंदाज और देशभक्ति का तड़का, ‘बैटल ऑफ गलवान’ टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया!

सलमान खान का दमदार अंदाज और देशभक्ति का तड़का, ‘बैटल ऑफ गलवान’ टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया!

by Sangeeta Sharma
December 27, 2025

Battle of Galwan Teaser Release: 27 दिसंबर 2025 को सलमान खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म...

नेहा कक्कड़ के ‘लॉलीपॉप’ पर क्यों भड़के लोग? ट्रोलिंग पर भाई टोनी कक्कड़ ने दिया ऐसा जवाब कि सोशल मीडिया पर मच गई हलचल

नेहा कक्कड़ के ‘लॉलीपॉप’ पर क्यों भड़के लोग? ट्रोलिंग पर भाई टोनी कक्कड़ ने दिया ऐसा जवाब कि सोशल मीडिया पर मच गई हलचल

by Sangeeta Sharma
December 18, 2025

सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ का नया गाना ‘लॉलीपॉप’ (जिसे ‘कैंडी शॉप’ भी कहा जा रहा है)...

अक्षय खन्ना ने धुरंधर की सफलता के बाद अलीबाग बंगले में कराया भव्य वास्तु शांति हवन, वायरल हुई पूजा की तस्वीरें

अक्षय खन्ना ने धुरंधर की सफलता के बाद अलीबाग बंगले में कराया भव्य वास्तु शांति हवन, वायरल हुई पूजा की तस्वीरें

by Sangeeta Sharma
December 17, 2025

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना ने अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' की सफलता का जश्न कुछ अलग अंदाज में मनाया। हाल ही...

अहान शेट्टी का दमदार फर्स्ट लुक सामने आया, ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज़ से पहले फैंस में जबरदस्त उत्साह

अहान शेट्टी का दमदार फर्स्ट लुक सामने आया, ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज़ से पहले फैंस में जबरदस्त उत्साह

by Sangeeta Sharma
December 9, 2025

Border 2 First Look: अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर अभिनेता अहान...

90 की उम्र में प्रेम चोपड़ा की सफल हार्ट सर्जरी, गंभीर बीमारी से मिली राहत, जितेंद्र पहुंचे हाल जानने

90 की उम्र में प्रेम चोपड़ा की सफल हार्ट सर्जरी, गंभीर बीमारी से मिली राहत, जितेंद्र पहुंचे हाल जानने

by Sangeeta Sharma
December 9, 2025

Prem Chopra Heart Surgery: बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा, जिनकी उम्र 90 वर्ष है, हाल ही में एक गंभीर...

Next Post

जेल में बंद राणा की बेटी ने रिहाई के लिए पढ़ा हनुमान चालीसा, कहा- जल्दी उन्हें छोड़ दिया जाए

Video Viral: OLA स्कूटर की बीच रास्ते में बैटरी गुल, मदद ना मिलने पर लगायी आग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist