Site icon News1India

Coronavirus live update: पिछले 24 घंटे में 34 हजार 113 नए मामले सामने आए,346 लोगों की गई जान

कोरोना के मामले देश में तेजी से हर रोज घट रहें हैं वहीं ये फैलती महामारी रुकने का नाम नहीं ले रही है बात करें देश में पिछले 24घंटे की तो कोरोना के 34 हजार 113 नए मामले आए हैं. 346 लोगों जान गई. इससे पहले, रविववार को कोरोना के 44 हजार 877 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 26 लाख 31 हजार 421 हो गई थी. जबकि महामारी से 684 और लोगों की मौत हुई थी।

भारत में करीब 40 दिन बाद कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या 50,000 से कम रही. देश में चार जनवरी को संक्रमण के 37 हजार 379 नए मामले सामने आए थे. भारत में लगातार सातवें दिन संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम रही. देश में अभी 5,37,045 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.26 प्रतिशत है. देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.55 प्रतिशत है।

गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।

Exit mobile version