Site icon News1India

Corona Live update : पिछले 24 घंटे में कोराेना के 16 हजार के करीब नए मामले आए सामने, 206 संक्रमितों की गई जान

नई दिल्ली। देश दुनिया में कोरोना के मामले अब तेजी से घट रहें है, लेकीन ये फैलती महामारी जड़ से खत्म होने का नाम नहीं ले रही, बात करें देश में पीछले घंटे की तो16,051 नए कोरोना केस सामने आए और 206 संक्रमितों की जान गई।जबकि इससे एक दिन पहले कोरोना के 19 हजार 968 नए मामले आए थे और 673 लोगों की जान गई थी. अच्छी बात ये है कि पिछले 24 घंटे में 37 हजार 901 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 22 हजार एक्टिव केस कम हो गए।

कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल चार करोड़ 28 लाख 38 हजार 524 लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 5 लाख 12 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. अबतक 4 करोड़ 21 लाख 24 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 3 लाख से कम है. कुल 2 लाख 2 हजार 131 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 20 फरवरी 2022 तक देशभर में 175 करोड़ 46 लाख 25 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 7 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 76 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 12 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए।

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.20 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.33 फीसदी है. एक्टिव केस 0.47 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 35वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।

Exit mobile version