Site icon News1India

Corona live update : पिछले 24 घंटे में 1लाख 17 हजार नए मामले आए सामने

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक लाख 17 हजार 100 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 302 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 3007 मामले सामने आ चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3 लाख 71 हजार 63 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 83 हजार 178 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 30 हजार 836 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 43 लाख 71 हजार 845 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 52 लाख 26 हजार 386 केस सामने आ चुके हैं।

अबतक 149 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईंराष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 149 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 94 लाख 47 हजार 56 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 149 करोड़ 66 लाख 81 हजार 156 डोज़ दी जा चुकी हैं।

कल 15 लाख 13 हजार 377 सैंपल टेस्ट किए गएभारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी है कि कल भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 13 हजार 377 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक कुल 6 करोड़ 68 लाख 19 हजार 128 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Exit mobile version