Site icon News1India

इन चीजों के साथ भूलकर भी न करें पपीते का सेवन

नई दिल्ली: पपीता (Papaya) जो कई रोगों से छुटकारा दिलाता है और जिसे कई चिकित्सक डाइट में शामिल करने की भी सलाह देते हैं। आज के इस लेख में बताएंगे कि पपीते का सेवन किन-किन चीजों के साथ नहीं करना चाहिए। ज्यादातर लोग पपीते को बड़े चाव के साथ खाते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को डॉक्टरों के परामर्श पर पपीते को खाना पड़ता है। पपीते में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए पपीते का सेवन करने से जल्द राहत मिलती है।

आपने पपीते के सेवन से होने वाले कई फायदों के बारे में सुना होगा, लेकिन आज इस लेख के माध्यम से आप पपीते से होने वाले नुकसान के बारे में जानेंगे।

केला

केले के साथ पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद में भी इन दोनों फलों को साथ खाने के लिए मना किया गया है। इन दोनों फलों का एक साथ सेवन करने से पाचन क्रिया गड़बड़ा सकती है। इतना ही नहीं दोनों के साथ सेवन से अपच, मितली, सिर दर्द, उल्टी और गैस जैसी समस्या हो सकती है। पपीते की तासीर गर्म होती है, पपीते (Papaya) को गर्भवती महिलाओं को नहीं खिलाना चाहिए। इस अवस्था में पपीता खाने से गर्भ में मौजूद भ्रूण को नुकसान पहुंच सकता है जिसके कारण गर्भपात भी हो सकता है।

ह्रदय रोगियों के लिए

दिल से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों को भी ज्यादा मात्रा में पपीता नहीं खाना चाहिए। इस स्थिति में ज्यादा पपीता खाने से ह्रदय गति कम हो सकती है। पपीता ब्लड शुगर के लेवल को भी कम कर सकता है। जो लोग ब्लड शुगर की दवाएं लेते हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बगैर पपीता नहीं खाना चाहिए। किसी व्यक्ति को सांस से संबंधित कोई बीमारी है, तो उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना पपीते (Papaya) का सेवन नहीं करना चाहिए। पपीते में मौजूद पपेन ऐसे लोगों के लिए एलर्जी का कारण बन सकता है, इससे सांस लेने में समस्या पैदा हो सकती है।

फाइबर की मात्रा पपीते में भरपूर होती है, जिससे ये पेट को आसानी से साफ करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है लेकिन इसके ज्यादा सेवन से पेट में दर्द, ऐंठन और डायरिया की समस्या हो सकती है।

Exit mobile version