Site icon News1India

Tooth decay problem: दांतों में कीड़े लग गए हैं?अपनाएं ये पुराने नुस्खे और पाए आराम

tooth decay problem

Health news: दांतों में कीड़े लगना या कैविटी होना आजकल बहुत आम बात हो गई है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों में। मीठा खाने के बाद अगर हम दांतों की सफाई ठीक से नहीं करते हैं, तो धीरे-धीरे कीड़े लगने लगते हैं। इससे दांत खराब हो जाते हैं और दर्द भी होने लगता है।लेकिन पुराने जमाने की दादी नानी के कुछ ऐसे नुस्खे है जो बहुत दांतों के कीड़ों के लिए रामबाण इलाज करता है।ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खा हैं, जिसे अपनाकर आप बिना डॉक्टर के पास जाए ही इस दांतों के कीड़ों की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

दांतों में कीड़े लगने की वजह

मीठा खाना: चॉकलेट, टॉफी और मिठाइयाँ दांतों को जल्दी खराब करती हैं।

साफ-सफाई की कमी: रोजाना ब्रश न करने से बैक्टीरिया जम जाते हैं।

सोडा और ठंडी ड्रिंक्स: ये दांतों की परत को कमजोर कर देते हैं।

खराब आदतें: खाने के बाद कुल्ला न करना या फ्लॉस न करना।

घरेलू नुस्खा

आपको चाहिए प्याज के बीज (कलौंजी भी बोलते हैं) सूखा हुआ गाय का गोबर

क्या करना है

सबसे पहले थोड़ी-सी आग जलाएं।उस पर सूखा गाय का गोबर रखें।अब उसमें प्याज के बीज डालें और जो धुआं निकले, उसे मुंह में भरें (धुआं अंदर न लें)। 2-3 मिनट बाद कुल्ला कर लें।

मिलेगी तुरंत राहत

इससे दांतों में मौजूद कीड़े और बैक्टीरिया मर जाते हैं।दर्द में तुरंत राहत मिलती है।दांतों की सफाई भी अच्छी तरह हो जाती है।

कुछ और आसान टिप्स भी आजमाएं

नमक और सरसों का तेल

इसे मिलाकर दांतों पर हल्के हाथों से रगड़ें। दर्द और सूजन गायब हो जाएगी।

लौंग का तेल

दर्द वाले हिस्से पर लगाएं और जल्द आराम पाएं।

नीम की दातून

नीम के एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों को मजबूत और चमकदार बनाते हैं।

हल्दी और शहद

इसे मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं।इससे कीड़ों का दर्द का असर खत्म होगा।

 

Exit mobile version