Site icon News1India

अब सर्दियों में नहीं होगी रूखी त्वचा,अगर आप भी आज़मा लेंगे ये जादुई नुस्ख़े

सर्दियों में त्वचा का रखे ख़्याल

Winter care tips:सर्दियां शुरू होते ही हमारी त्वचा काफी ड्राई हो जाती है। इस मौसम में चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण न केवल चेहरे, बल्कि हाथों की त्वचा पर फटने लगती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के लेशन और क्रीम लगाते हैं। लेकिन थोड़े समय बाद स्किन वापस से पहले जैसी ही ड्राई हो जाती है। फटे हुए हाथ न केवल देखने में भद्दे लगते हैं, बल्कि इनसे काम करने में भी काफी तकलीफ होती है। ऐसे में कई लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि सर्दियों में हाथों पर क्या लगाना चाहिए? अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से अपने हाथों को मुलायम बना सकते हैं। आइए, जानते हैं

 

नारियल का तेल

नारियल का तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह स्किन को नरिश करता है और ड्राइनेस को दूर करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप रात को सोने से पहले नारियल तेल को हल्का गर्म करके हाथों पर लगाएं और मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से हाथ मुलायम और खूबसूरत नजर आएंगे।

ये भी पढ़े:Sisamau Result : BJP नहीं भेद भाई इरफान का किला, सीसमऊ सीट पर SP की नसीम सोलंकी ने जीत दर्ज कायम रखा पति का ‘दबदबा’

मलाई

दूध की मलाई एक प्नेचुरल मॉइश्चराइजर है। इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन को नमी देकर उसे कोमल बनाते हैं। अगर सर्दियों में आपके हाथ फट रहे हैं, तो आप रात को सोने से पहले अपने हाथों पर दूध की मलाई लगाकर कुछ मिनट तक मसाज करें। सुबह उठकर इसे पानी से अच्छे से धो लें।नियमित रूप से ऐसा करने से आपके हाथ मुलायम बनेंगे।

देसी घी

 

देसी घी का इस्तेमाल भी अपके लिए काफ़ी फ़ायदेमंद होता है इसमें हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके लिए आप घी को हल्का गर्म करके अपने हाथों पर लगाएं और कुछ देर मालिश करें। ऐसा रोजाना रात में सोने से पहले करने से हाथों की ड्राइनेस दूर होगी।

 

एलोवेरा

अगर सर्दियों में हाथ फट रहे हैं, तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्किन को पोषण देने के साथ-साथ मुलायम भी बनाता है। इसके लिए एलोवेरा जेल में 5-6 ग्लिसरीन मिक्स करें। इस मिश्रण को अपने हाथों पर लगाकर मसाज करें। ऐसा रात को सोने से पहले करें।

 

Exit mobile version