Site icon News1India

KGF-3 को लेकर फैंस को मिली गुडन्यूज, रिलीज जरुर होगी पर कब इस पर सस्पेंस!

केजीएफ 2 (KGF 2) को देखकर फैंस अब इंतजार कर रहे हैं केजीएफ 3 का. दरअसल फिल्म केजीएफ 2 के लास्ट में नजर आता है कि जिस किताब से फिल्म की कहानी शुरु होती है उसका चैप्टर 3 भी फिल्म के एक किरदार के हाथ लगता है. जिसके बाद फैंस लगातार सवाल कर रहे हैं कि KGF3 कब आएगी?

इस फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील ने केजीएफ 3 के फैंस को मैसेज भी दे दिया है. उन्होने कहा कि केजीएफ 3 जरुर आएगी. संजय दत्त, रवीना टंडन, यश वाली केजीएफ 2 से आगे कहानी बढ़ाने का आइडिया तैयार रखा है. बता दें कि केजीएफ 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स-ऑफिस पर जमकर कमाई की. इस फिल्म का कलेक्शन  1250 करोड़ के पार हो चुका है. बल्कि सिर्फ हिन्दी वर्जन से ही केजीएफ 2 ने 435 करोड़ की कमाई की थी. केजीएफ 3 को लेकर डायरेक्टर प्रशांत नील का कहना है कि ‘चैप्टर 3 की पॉसिबलिटी बिल्कुल है. इस फिल्म की जरूरत है. लोगों ने इस संसार को प्यार दिया है. उन्होनें इस किरदार को प्यार दिया है. और हम इसे आगे बढ़ाते रहेंगे. हमें नहीं पता कब, लेकिन हम इसे जारी रखेंगे.’ प्रशांत की इन बातों से इतना तो साफ हो गया कि केजीएफ 3 आएगी जरुर, पर कब आएगी, इसपर अभी सस्पेंस है.

दरअसल डायरेक्टर प्रशांत अभी फिल्म सालार पर अभी काम कर रहे हैं. खबर ये भी है कि सालार की कहानी भी केजीएफ के वर्ल्ड से कनेक्ट होगी. प्रशांत नील इनदिनों काफी बिजी चल रहे हैं. जिससे उनका ब्रेक लेना तो बनता है. ब्रेक के बाद साफ होगी कि फिल्म केजीएफ 3 दर्शकों को देखने को कब मिलेगी.

Exit mobile version