Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

रोज़ सुबह पिए यह चमत्कारी पानी विटामिन-बी12 की कमी कर देगा दूर जानिए इसको कैसे बनाएं

अंजीर का पानी विटामिन-बी12 की कमी को नेचुरली दूर करने में सहायक होता है। यह पाचन सुधारता है, एनीमिया से बचाता है और ब्लड शुगर कंट्रोल करता है। रोज़ सुबह इसे पीना सेहत के लिए फायदेमंद है।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
April 10, 2025
in Uncategorized
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Vitamin-B12 Deficiency:विटामिन-बी12 हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो रेड ब्लड सेल्स बनाने, नर्वस सिस्टम को ठीक रखने और डीएनए बनाने में बड़ी भूमिका निभाता है। अगर इसकी कमी हो जाए तो शरीर में कई तरह की दिक्कतें शुरू हो सकती हैं जैसे – थकान, एनीमिया, भूलने की बीमारी और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं। विटामिन-बी12 का मुख्य स्रोत मांस, अंडे और दूध से बने प्रोडक्ट्स होते हैं। यही वजह है कि शाकाहारी लोगों में इसकी कमी होना आम बात है। लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। एक सूखा मेवा यानी अंजीर, इस कमी को नेचुरली दूर करने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे।

क्या अंजीर में होता है Vitamin-B12

अंजीर में सीधे तौर पर विटामिन-बी12 नहीं पाया जाता, लेकिन इसमें मौजूद आयरन, फोलेट, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, ये शरीर में B-12 को अच्छे से अवशोषित (Absorb) करने में भी मदद करते हैं। अंजीर का पानी पेट को भी ठीक रखता है, जिससे बाकी पोषक तत्वों की तरह विटामिन-बी12 भी अच्छे से पचता है।

RELATED POSTS

No Content Available

अंजीर का पानी पीने के फायदे

एनीमिया से राहत – अंजीर में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

पाचन को सुधारे – अंजीर का पानी फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज दूर करता है और आंतों को स्वस्थ रखता है।

हड्डियों को मज़बूती दे – इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों को मज़बूत बनाता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए – इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल में रखे – अंजीर का पानी डायबिटीज़ के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को संतुलन में रखता है।

अंजीर का पानी कैसे तैयार करें?

अंजीर एक पौष्टिक ड्राई फ्रूट है जिसे आप ताजा या सूखा दोनों रूप में खा सकते हैं। लेकिन इसका पानी बनाना बेहद आसान है और ये सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है।

2 से 3 सूखे अंजीर लें।

इन्हें रातभर एक गिलास साफ पानी में भिगोकर रखें।

सुबह उठकर अंजीर को मसल लें, पानी छान लें और खाली पेट पी लें।

इससे शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व मिलते हैं और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

अगर आप शाकाहारी हैं और विटामिन-बी12 की कमी से परेशान हैं तो अंजीर का पानी आपके लिए एक नेचुरल और असरदार उपाय हो सकता है। इसके साथ ही ये शरीर को कई और फायदे भी देता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Fig WaterVitamin B12
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Dire Wolf कैसे हुई 13,000 साल पहले विलुप्त हुए डायर वुल्फ की वापसी क्या डायनासोर भी लौट सकते हैं?

Dire Wolf कैसे हुई 13,000 साल पहले विलुप्त हुए डायर वुल्फ की वापसी क्या डायनासोर भी लौट सकते हैं?

World War 3,‘लिविंग नास्त्रेदमस’ की भविष्यवाणी,क्या तीसरा विश्व युद्ध नजदीक कैसे दुनिया पर खतरा मंडरा रहा है?

World War 3,‘लिविंग नास्त्रेदमस’ की भविष्यवाणी,क्या तीसरा विश्व युद्ध नजदीक कैसे दुनिया पर खतरा मंडरा रहा है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version