Site icon News1India

Fun Fact: Gen Z और Alpha को अब जाइए भूल, 2025 से छाएगी Generation Beta

Fun Fact: आपने अब तक जेनरेशन Z (Gen Z) और जेनरेशन अल्फा (Gen Alpha) के बारे में सुना होगा। लेकिन अब एक नई पीढ़ी सामने आ रही है, जिसे जेनरेशन बीटा कहा जा रहा है। ये नाम 2025 से पैदा होने वाली पीढ़ी के लिए रखा गया है। जैसा कि हर कुछ समय बाद एक नई पीढ़ी आती है, और उन्हे अलग नाम दिए जाते हैं ताकि हम आसानी से उनकी पहचान कर सकें।

जेनरेशन बीटा कौन लोग हैं

आपने मिलेनियल्स और जेन Z जैसी पीढ़ियों के बारे में सुना ही होगा। अब, जेनरेशन बीटा वो लोग होंगे जो 2025 से लेकर 2039 तक पैदा होंगे। ये लोग जेन अल्फा (2010-2024 में जन्मे) और जेन Z (1997-2012 में जन्मे) के बाद आएंगे। जैसे जैसे समय बदलता है, नई पीढ़ी के लिए नए नाम रखे जाते हैं। ग्रीक वर्णमाला के आधार पर, जेन अल्फा के बाद जेन बीटा का नाम रखा गया है, और इसी तरह आने वाली पीढ़ियों के नाम भी रखे जाएंगे।

 

तकनीक के साथ बड़े होंगे जेन बीटा बच्चे

2025 में जो बच्चे पैदा होंगे, उन्हें बीटा किड्स कहा जाएगा। ये बच्चे एक ऐसी दुनिया में बड़े होंगे, जहां तकनीक का हर जगह दबदबा होगा। उदाहरण के लिए, पहले हम किताबों में पढ़ते थे, लेकिन अब बच्चे स्मार्टफोन, कंप्यूटर और स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जेन बीटा के बच्चे ऐसे समय में बड़े होंगे जब टेक्नोलॉजी पूरी तरह से हमारे जीवन का हिस्सा बन चुकी होगी।

सीखने और जीने का तरीका बदल जाएगा

मैकक्रिंडल ने एक ब्लॉग में बताया है कि जेनरेशन अल्फा स्मार्टफोन, कंप्यूटर, और रोबोट्स जैसे डिवाइस से बड़े हो रहे हैं, लेकिन जिन बच्चों का जन्म 2025 में होगा, उनके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीनें हर जगह होंगी।आज हम बिना मोबाइल फोन के नहीं रह सकते, वैसे ही आने वाले समय में AI और मशीनें हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन जाएंगी। ये नई तकनीक न केवल हमारे काम को आसान बनाएगी, बल्कि यह हमें खेलने, पढ़ने, और यहां तक कि बीमार होने पर भी मदद करेगी।

 

Exit mobile version