Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Tips for teeth: आपके दांतों का पीलापन गायब हो सकता है लेकिन कैसे? जानिए इस नुस्खे से

केले के छिलके का इस्तेमाल पीले दांतों को सफेद करने के लिए बहुत अच्छा तरीका है। छिलके का सफेद हिस्सा बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और दांतों पर लगाएं। इससे दांत चमकदार और सफेद होंगे। इसे हफ्ते में 2 3 बार ही इस्तेमाल करना चाहिए।

Ahmed Naseem by Ahmed Naseem
January 21, 2025
in Uncategorized
Teeth whitening
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Tips for teeth: दांत न केवल खाना चबाने के लिए होते हैं। बल्कि चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं। सफेद और चमकते दांत सभी को अच्छे लगते हैं, लेकिन गलत खाने पीने से दांतों पर टार्टर या प्लेक जम जाता है, जो उनकी सफेदी कम कर देता है।दांतों की सही देखभाल से यह समस्या रोकी जा सकती है। कुछ आसान घरेलू तरीकों से दांतों का पीलापन दूर किया जा सकता है।

दांतों के ल‍िए प्‍लाक होता है नुकसानदायक

एक्सपर्ट के अनुसार, केले का छिलका मिनरल्स जैसे पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो दांतों की सफेदी बनाए रखने में मदद करता है। अगर प्लेक को लंबे समय तक साफ नहीं किया गया तो यह टार्टर में बदल सकता है, जो दांतों और मसूड़ों को कमजोर कर सकता है। इसके साथ ही दांतों की सही सफाई न होने पर पायरिया, मसूड़ों से खून आना और इंफेक्शन जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जिन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए।

RELATED POSTS

No Content Available

पीले दांतों के लिए लगाए इस छिलके का पाउडर

दांत सफेद करने के लिए बाजार में कई प्रोडक्ट मिलते हैं, लेकिन वे हमेशा कारगर नहीं होते। अगर आप दांतों को नैचुरली वाइट करना चाहते हैं, तो घर पर बना टूथपेस्ट ट्राय करें। इसके लिए केले के छिलके के अंदर के सफेद हिस्से को चम्मच से निकाल लें। इसमें थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस मिश्रण से दांत साफ करें, पीली परत हट जाएगी और दांत चमक उठेंगे।

पेस्ट बनाने का तरीका

केले के छिलके का पाउडर बनाने के लिए छिलकों को धूप में सुखाकर पीस लें। पाउडर में 1 चम्मच कैल्शियम पाउडर, 2 चम्मच जैतून का तेल, और 1 चम्मच नमक मिलाएं। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें और मिश्रण को एयरटाइट डिब्बे में सुरक्षित रखें। यह पाउडर दांतों को साफ और चमकदार बनाने में मदद करेगा।

कैसे करें इस्तेमाल

इस पाउडर को इस्तेमाल करने के लिए पहले दांतों को पानी से अच्छी तरह साफ करें। फिर ब्रश या उंगली पर पाउडर लेकर उसे दांतों पर अच्छे से लगाएं। इसे दांतों पर लगभग 5 मिनट के लिए लगा छोड़ें। इसके बाद उंगली या ब्रश से दांतों को रगड़कर अच्छे से साफ करें। आखिरी में गुनगुने पानी से कुल्ला करें।

हफ्ते में 2 से 3 बार करें इस्तेमाल

इस को सप्ताह में 2-3 बार से अधिक न करें, क्योंकि बेकिंग सोडा का अत्यधिक उपयोग दांतों की इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है।

Tags: banana peelwhiteningyellow teeth
Share196Tweet123Share49
Ahmed Naseem

Ahmed Naseem

Related Posts

No Content Available
Next Post
Hina Khan

Hina khan controversy: कैंसर जागरूकता या पब्लिसिटी? हिना खान पर रोजलीन खान का सवाल

Aaj Ka Rashifal : आज इन राशि के लोगों पर बनी रहेगी गणेश भगवान की असीम कृपा, धन और हेल्थ में मिलेगा शुभ परिणाम

Aaj Ka Rashifal : आज इन राशि के लोगों पर बनी रहेगी गणेश भगवान की असीम कृपा, धन और हेल्थ में मिलेगा शुभ परिणाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version