Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health News बच्चों की कब्ज़ की परेशानी से परेशान जानिए क्या है दवाओं से ज्यादा असरदार देसी नुस्खा

बच्चों में कब्ज और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए घी और हींग का देसी नुस्खा कारगर है। यह मिश्रण पाचन को बेहतर बनाता है, लेकिन इसे देने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 7, 2025
in Uncategorized
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ghee and Hing Remedy for Children : छोटे बच्चों में कब्ज़ की समस्या आजकल आम बात हो गई है। इसका बड़ा कारण है उनकी शारीरिक गतिविधियों की कमी। वहीं, बड़े बच्चों में पानी कम पीना, पाचन शक्ति कमजोर होना और जंक फूड का ज्यादा सेवन कब्ज़ और गैस का कारण बन जाता है। यह सिर्फ पेट की तकलीफ नहीं होती, बल्कि इससे बच्चा चिड़चिड़ा और गुस्सैल भी हो जाता है।

दवाओं से ज्यादा असरदार है देसी नुस्खा

भारतीय परिवारों में आज भी पेट से जुड़ी दिक्कतों के लिए दवाओं से पहले देसी नुस्खों का सहारा लिया जाता है। इन्हीं घरेलू उपायों में से एक है घी और हींग का मिश्रण, जिसे बच्चों को देने से उन्हें कब्ज़ से राहत मिलती है और पाचन भी मजबूत होता है।

RELATED POSTS

No Content Available

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट अनुसार यह नुस्खा बड़ों के लिए भी उतना ही फायदेमंद है, जितना बच्चों के लिए।

घी और हींग के फायदे

घी आंतों को नरम और चिकना बनाता है, जिससे मल त्याग करना आसान हो जाता है।

हींग गैस को बाहर निकालने में मदद करती है और पेट की सूजन, ऐंठन को कम करती है।

यह मिश्रण पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है, जिससे बच्चों की भूख भी बढ़ती है।

इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बच्चों को पेट की कई तकलीफों से बचाते हैं।

घी और हींग का मिश्रण कैसे बनाएं

सबसे पहले एक छोटा पैन लें और उसमें 2 चम्मच देसी घी गर्म करें।

घी गर्म हो जाए तो उसमें 1 चुटकी हींग डालकर अच्छे से मिलाएं।

इसके बाद इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में रखकर स्टोर किया जा सकता है।

बच्चों को कैसे दें यह मिश्रण

6 महीने से छोटे बच्चों को यह मिश्रण बिल्कुल न दें।

6 महीने से 1 साल के बच्चों को यह मिश्रण उंगली की मदद से हल्का चटा सकते हैं।

1 साल से ऊपर के बच्चों को रात में सोने से पहले 1 चम्मच यह मिश्रण दिया जा सकता है।

इस बात का रखें ध्यान

घी और हींग का यह देसी उपाय बच्चों की कब्ज, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याओं में काफी असरदार हो सकता है। लेकिन किसी भी घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले अपने डॉक्टर या आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें, ताकि बच्चों को कोई नुकसान न हो।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: AyurvedicHealthTipsHomeRemedyForKids
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Summer Skin Care Tips : गर्मियों की धूप में न हो स्किन बेजान, घर से निकलने से पहले ज़रूर करें ये काम

Summer Skin Care Tips : गर्मियों की धूप में न हो स्किन बेजान, घर से निकलने से पहले ज़रूर करें ये काम

UP Weather Update

यूपी में मौसम का उलटफेर.. 40 जिलों में तापमान 40℃ पार, 8 से 13 अप्रैल तक बारिश की उम्मीद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version