Site icon News1India

Health news: गोंद कतीरा से सिर्फ फ़ायदे ही नहीं होते हैं नुक़सान भी जानिए कब और क्यों करें इससे परहेज़

Gond Katira side effects in sensitive health conditions

Gond Katira Side Effects:गर्मियों में ठंडक पाने के लिए लोग अक्सर गोंद कतीरा को शरबत, फालूदा या नींबू पानी में डालकर पीते हैं। ये एक तरह की प्राकृतिक जेली होती है जो पानी में फूल जाती है और शरीर को ठंडा रखने, स्किन सुधारने और कब्ज जैसी दिक्कतों में राहत देने के लिए जानी जाती है। लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट महाजन ने इंस्टाग्राम पर एक रील में बताया कि कुछ खास परिस्थितियों में ये हेल्दी चीज़ नुकसान भी कर सकती है। चलिए जानते हैं कि किन किन कंडीशन्स में गोंद कतीरा का सेवन करने से बचना चाहिए।

पीरियड्स के दौरान न करें ज्यादा सेवन

महिलाओं को पीरियड्स के समय पेट में दर्द, ब्लोटिंग और ऐंठन जैसी परेशानियां आम होती हैं। ऐसे में गोंद कतीरा का सेवन स्थिति को और बिगाड़ सकता है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। अगर आपको पीरियड्स के समय पहले से ही पेट भारी लगने या पाचन की दिक्कत होती है, तो गोंद कतीरा खाने से बचें। यह आपकी परेशानी को और बढ़ा सकता है, खासतौर पर ऐंठन को।
लो ब्लड प्रेशर वालों के लिए अलर्ट

गोंद कतीरा शरीर को ठंडा करता है और ब्लड प्रेशर को थोड़ा कम कर सकता है। ऐसे में अगर आपको पहले से ही लो बीपी की समस्या है, तो इसका ज्यादा सेवन आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इससे चक्कर आना, थकान महसूस होना या यहां तक कि बेहोशी जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं। इस वजह से लो बीपी वाले लोग डॉक्टर की सलाह के बिना गोंद कतीरा न लें।

पेट फूलने या गैस की शिकायत होने पर सोच समझकर खाएं

गोंद कतीरा में फाइबर बहुत अधिक होता है, जो आमतौर पर पाचन के लिए अच्छा होता है। लेकिन जिन लोगों को बार-बार ब्लोटिंग, गैस या पेट में भारीपन रहता है, उनके लिए ये नुकसानदेह बन सकता है। खासतौर पर अगर आप IBS (इरिटेबल बाउल सिंड्रोम) जैसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो हाई फाइबर चीजें आपकी परेशानी को और बढ़ा सकती हैं। ऐसे लोगों को गोंद कतीरा बहुत कम मात्रा में लेना चाहिए और ध्यान देना चाहिए कि शरीर किस तरह रिएक्ट कर रहा है।

सही जानकारी के साथ करें इस्तेमाल

गोंद कतीरा वैसे तो बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन हर चीज हर किसी के लिए नहीं होती। इसलिए, अपनी सेहत और शरीर की ज़रूरतों के हिसाब से ही इसका सेवन करें। अगर किसी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हो, तो डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी news1india द्वारा केवल सामान्य जागरूकता के लिए दी गई है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी निर्णय से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Exit mobile version