Site icon News1India

एक्शन में सरकार, 300 साल पुराने मंदिर पर चला बुलडोजर, भड़की कांग्रेस

Bulldozer Action in Alwar: राजस्थान (Rajasthan) के अलवर के राजगढ़ में से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां मंदिरों पर बुलडोजर चलाया गया है. बता दें मंदिर 300 साल पुराना है और सरकार ने उस पर बुलडोजर चलवा दिया. बुलडोजर चलाने के दौरान जेसीबी से मूर्तियां खंडित हुई हैं। ड्रील से तोड़ा गया 300 साल पुराना शिवलिंग। लोगों का आरोप है कि विकास के नाम पर साजिश के तहत मंदिर तोड़े गए हैं।

मास्टर प्लान के नाम पर चला बुलडोजर

जानकारी के मुताबिक, अलवर जिले के राजगढ़ में मास्टर प्लान के नाम पर प्राचीन भवनों, दुकानों पर बुलडोजर चलवा दिया गया. कार्रवाई करने वाले अधिकारियाों ने विकास के नाम पर मंदिरों को भी तोड़ दिया. बुलडोजर की कार्रवाई से राजगढ़ कस्बे का मुख्य मार्ग खंडर में तब्दील हो गया. भवनों व दुकानों को बिना किसी मुआवजे के मास्टर प्लान का हवाला देकर ध्वस्त कर दिया.

300 साल पुराना मंदिर तोड़ा

प्रशासन की कार्रवाई से मंदिर की मूर्तियां खंडित हुई हैं. इस दौरान ड्रील से तोड़ा गया 300 साल पुराना शिवलिंग भी टूट गया. लोगों का आरोप है कि विकास के नाम पर साजिश के तहत मंदिर तोड़े गए हैं.

बीजेपी ने किया विरोध

अलवर में हुई कार्रवाई के बाद बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘अलवर में 300 साल पुराना शिव मंदिर तोड़ना राजस्थान की कांग्रेस सरकार धर्मविरोधी मानसिकता को दर्शाता है. मुख्यमंत्री जी, अच्छा होता कि यह बुलडोजर आप दंगाइयों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में प्रयुक्त करते.’

Exit mobile version