Site icon News1India

Winter Care:इंफ्रारेड या हेलोजन हीटर… कौन है बेहतर?, जाने क्या है दोनों में अंतर

Winter Care: जैसे ही ठंड का मौसम शुरू होता है, घर से बाहर निकलना कम हो जाता है,और घर के अंदर हीटर के सामने बैठ कर गर्माहट लेने का मजा ही कुछ और होता है। इस मौसम में हीटर हर किसी की जरूरत बन जाती है। जब बाहर शीतलहर चल रही हो, तो घर के अंदर गर्माहट बनाए रखने के लिए हीटर ही सबसे जरूरी चीज है। बाजार में कई तरह के हीटर मिलते हैं, लेकिन इनमें से सही चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। खासतौर पर हैलोजन हीटर और इंफ्रारेड हीटर सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। अब सवाल यह है कि आपके लिए इनमें से कौन सा सही रहेगा?और बजट के हिसाब से कौन सा खरीदना चाहिए।

क्या होते हैं हैलोजन हीटर?

हैलोजन हीटर सर्दियों में गर्म रहने का एक शानदार और पॉपुलर तरीका है। ये हीटर हैलोजन बल्ब पर काम करते हैं, जो चालू होते ही इंफ्रारेड रेडिएशन छोड़ते हैं और तेजी से गर्मी देते हैं।आपको तुरंत और टार्गेटेड गर्मी चाहिए, तो हैलोजन हीटर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।Havells Inclino 1200 Watt ये हीटर तीन हैलोजन रॉड्स के साथ आते हैं, जिनसे तेज और प्रभावशाली हीटिंग मिलती है। इनमें तीन तरह की पावर सेटिंग्स मिलती हैं, जिन्हें आप अपने कम्फर्ट और जरूरत के हिसाब से एडजेस्ट कर सकते हैं।इसका ड्युरेबल और सेफ डिजाइन इन्हें लंबे समय तक चलने वाला हीटर बनाते है।

क्या होते हैं इंफ्रारेड हीटर?

इंफ्रारेड हीटर एक अनोखा और प्रभावशाली जरिया है किसी भी रूम को गर्माहट से भरने का। ये भी किसी स्पेस की हवा को गर्म करने की बजाय सीधे आप तक गर्माहट पहुंचाते हैं। इनके गर्माहट पहुंचाने का तरीका बिलकुल वैसा ही है जैसा आप सूरज की धूप में महसूस करते हैं।हैलोजन हीटर्स की तरह इंफ्रारेड हीटर विजिबल लाइट और हीट पर निर्भर नहीं करते हैं।Polar Lava Quartz 800 ये हीटर 2 हीटर सेटिंग्स के साथ आता है जिससे आप अपने कम्फर्ट के अनुसार हीट ले सकें। इसमें भी शॉकप्रूफ बॉडी मिलती है।ये स्मॉल स्पेस के लिए भी परफेक्ट हैं। ये तेजी से हीटिंग करते हैं।

 

 

Exit mobile version