Site icon News1India

बीजेपी या आप में शामिल हो सकते हैं Hardik Patel

कांग्रेस से इस्तीफा देने के एक दिन बाद पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने अभी अपने पूरे पते नहीं खोले हैं. हार्दिक पटेल ने भले ही कॉंग्रेस से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन उनका अगला राजनीतिक कदम क्या होगा इसको लेकर सस्पेंस अभी बरकरार है. इसको लेकर पटेल ने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर कोई निर्णय नहीं लिया है.

हालांकि , पत्रकारों से बात करते हुए हार्दिक पटेल ने ये जरूर कहा कि गुजरात के भलाई के लिए वे काम करेंगे. साथ ही साथ हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता गुजराती लोगों से पक्षपात करते हैं और कांग्रेस के पास गुजरात को लेकर कोई दृष्टिकोण भी नहीं है.

बता दें कि गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और पटेल ने बुधवार को यह कहते हुए कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं का ध्यान अपने मोबाइल फोन में लगा रहता है और गुजरात कांग्रेस के नेता उनके लिए चिकन सैंडविच का प्रबंध करने में लगे रहते हैं

कांग्रेस की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी कभी हिंदुओं के मुद्दों, जैसे कि सीएए या वाराणसी की मस्जिद में मिले शिवलिंग आदि पर कुछ नहीं बोलती है.

‘मैंने पार्टी में तीन साल बर्बाद किए’
पटेल ने कहा, ‘इसके अलावा गुजरात कांग्रेस में जातीय राजनीति बहुत ज्यादा होती है. मैंने पार्टी में तीन साल बर्बाद किये.

गौरतलब है कि हार्दिक पटेल को जुलाई 2020 में गुजरात प्रदेश कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था.

(BY: VANSHIKA SINGH)

Exit mobile version