Site icon News1India

BJP में शामिल होंगे हार्दिक पटेल, 2 जून को लेंगे सदस्यता

Hardik Patel joined BJP: हार्दिक पटेल (Hardik Patel) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. कांग्रेस के पूर्व नेता हार्दिक पटेल 2 जून को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. मिली जानकारी के अनुसार राजधानी गांधीनगर स्थित बीजेपी कार्यालय में हार्दिक पटेल पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. हार्दिक पटेल, बीजेपी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. हार्दिक के साथ ही 15,000 कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल होंगे.

हार्दिक के चुनाव लड़ने का रास्ता हुआ साफ

लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस से नाराज होकर इस्तीफा देने वाले हार्दिक बीजेपी में शामिल होंगे. हालांकि अब कयासों पर विराम लग गया है. हालांकि अभी तक इस संदर्भ में बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. उधर, पाटीदार आंदोलन के दौरान उनके खिलाफ चल रहे मामले को लेकर हार्दिक को कोर्ट ने राहत दी थी. ऐसे में हार्दिक के चुनाव लड़ने का रास्ता भी साफ हो गया है.  

हार्दिक ने 18 मई 2022 को दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

बता दें कि हार्दिक पटेल ने  2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे.  साथ ही 11 जुलाई 2020 को कांग्रेस में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए गए थे. लेकिन वे इससे संतुष्ट नहीं थे. इस्तीफा देते हुए हार्दिक ने कहा था कि- ‘उनको पार्टी में स्वतंत्र रूप से फैसला लेने का अधिकार नहीं है’.

जिससे खफा होकर उन्होने 18 मई 2022 को हाथ का साथ छोड़ दिया था. वहीं विधानसभा चुनाव से पहले हार्दिक पटेल का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए करारे झटके से कम नहीं है. 

(BY: VANSHIKA SINGH)

Exit mobile version