Site icon News1India

friendship and health : नाते रिश्तो से बढ़कर है एक रिश्ता जो देता है खुशी और सेहत दोनों, जानें वो है क्या

health benefits of spending time with friends

Health benefits of spending time with friends : दोस्ताना फिल्म का गाना सलामत रहे दोस्ताना हमारा यह सिर्फ एक गाना ही नहीं है बल्कि इसमें हमारी सेहत के बहुत सारे राज भी चुके हैं

क्या आप जानते हैं कि दोस्तों के साथ वक्त बिताने से न केवल आपका मूड बेहतर होता है, बल्कि यह आपकी सेहत को भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है हाल ही में एक रिसर्च ने यह साबित किया है कि अच्छी दोस्ती न केवल मानसिक, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है।

दोस्ती और स्वास्थ्य का रिश्ता

दोस्तों के साथ समय बिताने से शरीर में तनाव के हार्मोन कम होते हैं और सकारात्मक हार्मोन, जैसे ऑक्सिटोसिन, बढ़ते हैं। यही कारण है कि जब आप दोस्तों के साथ रहते हैं, तो आप खुश और रिलैक्स महसूस करते हैं।

तनाव से राहत
दोस्तों के साथ बातें करने से मन का बोझ हल्का होता है। यह तनाव को कम करता है और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

इम्यूनिटी में सुधार
रिसर्च में पाया गया है कि मजबूत दोस्ती से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे बीमारियां पास आने से भी डरती हैं।

दिल की सेहत पर असर

अच्छी दोस्ती ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखती है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।

रिसर्च क्या कहती है

एक अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों के मजबूत सामाजिक रिश्ते होते हैं, उनकी उम्र अधिक होती है। अकेलेपन का शिकार लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं। दोस्तों का साथ न केवल आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि यह आपको फिट और एक्टिव भी रखता है।

कैसे बनाएं दोस्ती को सेहतमंद

साथ में समय बिताएं

काम के बीच भी दोस्तों के साथ समय निकालें।

साझा रुचियों पर काम करें

दोस्तों के साथ नई चीजें सीखें या यात्रा पर जाएं।

सकारात्मकता फैलाएं

अच्छे शब्दों और हंसी और मजाक से माहौल खुशनुमा बनाएं।

दोस्ती का कवच बनाएं

दोस्ती आपके जीवन में खुशियां और ताकत लाती है। यह न केवल आपको बीमारियों से बचाती है, बल्कि जीवन को अधिक संतुलित और आनंदमय बनाती है। इसलिए, अपने दोस्तों को समय दें और अपने रिश्ते को मजबूत बनाएं।

Exit mobile version