Site icon News1India

Health tips :आग तापने से क्या हो सकते हैं नुकसान, जानते हैं इससे बचने के क्या है उपाय?

harmful effects of fire on health

Winter Health Tips : सर्दियां आते ही ठंड से बचने के लिए लोग आमतौर पर आग तापना शुरू कर देते हैं।

आग के पास बैठना आरामदायक लगता है, लेकिन यह आदत आपकी सेहत के लिए नुकसान दायक हो सकती है।

आइए जानते हैं आग तापने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। और इससे बचने के लिए क्या सावधानियां जरूरी हैं।

खून की कमी का खतरा

आग जलाने के लिए अक्सर लकड़ी या कोयले का इस्तेमाल होता है।इससे निकलने वाला धुआं कमरे में कार्बन डाइऑक्साइड को बढ़ा देता है और ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है। ऑक्सीजन की कमी से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या घट सकती है, जिससे खून की कमी और थकावट हो सकती है।

सांस लेने में दिक्कत

अगर आग या हीटर का इस्तेमाल बंद कमरे में किया जाए, तो यह सांस की समस्या पैदा कर सकता है।धुआं और कम ऑक्सीजन की वजह से दम घुटने जैसा महसूस हो सकता है | बार-बार ऐसा होने पर फेफड़ों की बीमारियां या अस्थमा जैसी समस्या हो सकती है।

आंखों पर असर

आग से निकलने वाला धुआं आंखों को भी प्रभावित करता है। इससे जलन, पानी आना और धुंधला दिखना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर लंबे समय तक ऐसा हो, तो आंखों की रोशनी भी कमजोर हो सकती है।

त्वचा को नुकसान

आग की गर्मी त्वचा को रूखा और बेजान बना सकती है। ज्यादा देर आग के पास बैठने से त्वचा में खुजली, रैशेज और ड्राइनेस की समस्या बढ़ सकती है। जिन लोगों को एग्जिमा या सोराइसिस जैसी बीमारियां हैं, उन्हें आग से दूरी बना कर रखना चाहिए।

आग तापने के दौरान रखें ध्यान

आग से थोड़ी दूरी बनाकर बैठें।

बंद कमरे में अंगीठी या हीटर का इस्तेमाल न करें।

कमरे को हवादार रखें ताकि ऑक्सीजन की कमी न हो।

बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा देर तक आग के पास न बैठने दें।

आग से दूरी बनाकर और सावधानी रखकर इन समस्याओं से बचा जा सकता है।

Exit mobile version