कैसा होगा आने वाले दिनों में में मौसम का हाल और क्यों नहीं हो रही बारिश के घने बादलों के बाद? जानिए असली हाल

अब मौसम विभाग ने एक बार फिर एक सप्ताह तक भारी से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

Weather: मानसून एक्सप्रेस 28 जून को दिल्ली पहुंची थी। शुरुआत जोरदार रही। इसके बाद बारिश थम गई। अनुकूल परिस्थितियां होने के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। अब मौसम विभाग ने एक बार फिर एक सप्ताह तक भारी से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके चलते तापमान 33-34 डिग्री के बीच बना रहेगा।

Weather

दिल्ली-एनसीआर में आज (3 जुलाई 2024) का मौसम:

आज:

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार रात से फिर से भारी बारिश के हालात बन रहे हैं। इसके चलते मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में चंद मिनटों के लिए बारिश भी हुई। आयानगर और लोधी रोड में सुबह साढ़े आठ बजे तक 003.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। उमस ने पूरे दिन परेशान किया। अधिकतम आर्द्रता का स्तर 76% रहा।

Hathras Stampede: अखिलेश यादव का बाबा से क्या है कनेक्शन? 2023 में सत्संग में हिस्सा लेकर किया था ट्वीट

अगले 8 दिनों का मौसम:

ध्यान दें:

विभाग के अनुसार बुधवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ हल्की से भारी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की उम्मीद है। मालूम हो कि मानसून सीजन में जुलाई के मुकाबले अगस्त महीने में सबसे ज्यादा बारिश होती है।

आज के लिए कुछ सुझाव:

Exit mobile version