Site icon News1India

पैरों में हो रहा है दर्द तो इस समस्या का हो रहे शिकार,आज ही अपनाएं इन उपायों को

पैर में दर्द को ना करें इग्नोर

डेली लाइफ में कामकाज की भागदौड़ में समय चुटकियों में निकलता हुआ चला जाता है। एक इसी कारण हम अपनी सेहत का कुछ खासा ख़्याल नहीं रख पाते लेकिन काम के साथ सेहत का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी होता है। आज हम आपके लिए एक ऐसी जानकारी लेकर के आएं  है, जिसे पढ़कर अगर आप ऐसा कर रहे है तो आज से ही करें बंद

ना करें देर नहीं तो उठाना पड़ेगा नुक्सान

पैर में दर्द होना बेहद आम है अक्सर लोग इस दर्द को यह कह कर टाल देते है कि ज्यादा चलने से या फिर ज्यादा काम करने से या फिर पैरों में थकान के कारण दर्द हो रही है। लेकिन क्या आप जानते है, अगर आपके पैरों में दर्द ज्यादा तकलीफ दे रहे है तो इस बिमारी के शिकार होने की संभावना बड़ जाती है। हम बात कर रहे है, शरीर में बड़ रहे कोलेस्ट्रॉल की यदी शरीर में कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होने लगे तो उस से सेहत को नुक्सान के साथ-साथ आपके पैरो का दर्द आपको सताने लगता है। आइए थोड़ा विस्तार से दर्द के कारण और कोलेस्ट्रॉल बड़ने की जानकारी आपको बताते है।

इस उपाय से मिलेेगा दर्द में आराम

हमारे शरीर में मिल रहे ऑक्सीजन और उसी की कमी के कारण हम सभी को इस समस्या से जूझना पड़ता है। लेकिन इसे कम करने के लिए आपको इस दर्द को इग्नोर नहीं करना चाहिए इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने दिन में काम के साथ फिजीकल एक्टीविटीज को भी शामिल कर लेना चाहिए ऐसा इसलिए क्यूंकी हमारे पैरो को ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत होती है, और ऑक्सीजन की सप्लाई ठीक तरीके से ना होने के कारण इस समस्या का सामना करना पड़ता है। आपके इस उपाय को शामिल कर लेने से इस समस्या का हल आपको  मिल जाएगा

इस कारण बढ़ रहा है आपके पैरों का दर्द

बता दें अगर आपके पैरों में दर्द के साथ इन लक्षणों का सामना करना पड़े तो भूल से भी इसे इग्नोर ना करें रात को सोते समय यदी आपके पैरो के तलवों में दर्द का एहसास होता है, या फिर ज्यादा देर तक पैर लटकाने में तकलीफ के साथ पैरो का बैंगनी रंग का होजाना, या अनावश्यक समय पर पैरों का ठंडा हो जाना इस समस्या के लक्षणों का संकेत है। इन्हे इग्नोर ना करते हुए अपने नजदीकी डॉक्टर से जांच करवाएं

Disclaimer: इस लेख का सबंध पाठक के लिए जाग्रुक्ता और केवल जानाकारी देना है। इस लेख से संबंधित जानकारी को News1india का किसी भी रूप से लेना देना या फिर दावा और जिम्मेदारी नहीं। अतः पाठकों से विनम्र निवेदन है कि वह एक बार इस क्षेत्र में निपुण चिकित्सक की सलाह जरूर लें

Exit mobile version