वैलेंटाइन वीक में दिखना चाहते हैं खूबसूरत, तो फॉलो करें ये टिप्स

वैलेंटाइन वीक में दिखना चाहते हैं खूबसूरत, तो फॉलो करें ये टिप्स

Lifestyle

Lifestyle

Lifestyle : फरवरी का महीना प्यार का महीना माना जाता है इस महीने में सात दिन सबसे खास दिन माने जाते हैं। जिसे सब वैलेंटाइन वीक के नाम से जानते हैं शुरुआत रोज-डे से लेकर वैलेंटाइन-डे एंड होता है। ये सात दिन दो प्यार करने वालों के लिए बेहद ही अहम माने गए हैं। वैलेंटाइन वीक में अपने लुक को लेकर अक्सर लड़कियां एक्साइटेड रहती हैं। ऐसे में एन्हांस करें, ताकि आप अपनी उम्र से 10 साल छोटे नजर आएं। वैलेंटाइन्स डे के लिए आप ड्रेस, मेकअप, ज्वेलरी, फुटवियर के कलेक्सन की तैयारी कर रही होंगी। ऐसे में आप अपनी स्किन और बालों की देखभाल जरुर करें वैलेंटाइन-डे के दिन आप दिखना चाहती है खूबसूरत तो फॉलो करें ये टिप्स-

स्किन को साफ रखे

Lifestyle
Lifestyle

क्लींजर, टोनर और मॉइस्चराइजर हर स्किन की खास जरूरत है इससे स्किन साफ-सुरक्षित रहती है और उम्र से पहले स्किन बूढ़ी नहीं दिखती। इसके लिए त्वचा को कच्चे दूध से साफ करें औऱ ठंडे पानी से धोए। जिससे आपकी स्किन की गंदगी साफ हो जाएगी औऱ नेचुरल ग्लो बाहर निकलकर आएगा ज्यादा से ज्यादा नेचुरल प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करें।

बालों की साइन बढ़ांए

Lifestyle

अंडे को जैतून के तेल और लहसुन को मिलाकर हेयरपेक बनाकर वॉस करें इससे आपके बाल काफी साइन करेंगें। घर में आसानी से मिल जाने वाले एलोवेरा का जैल औऱ प्याज का तेल लगाने से बालों की जड़ें बेहद ही मजबूत होती हैं।

होंठों की देखभाल

Lifestyle

होंठों को नर्म-मुलायम बनाए रखने के लिए अच्छा लिप बाम लगाना आवश्यक है। हाइड्रेशन की कमी से होंठ भी जल्दी सूख जाते हैं। ऐसे में उन्हें रूखा होने और फटने से बचाने के लिए शिया बटर, नारियल तेल या विटामिन-ई जैसे हाइड्रेटिंग तत्वों से मॉइस्चराइज करें।

ये भी पढ़ें…स्कूल के दो बच्चों ने अश्लील वीडियो देखने के बाद, 5 साल की लड़की से किया रेप

एक्स्ट्रा ग्लो पाएं

Lifestyle

किसी भी फल का गूदा निकालें उसमें आधा चम्मच शहद, एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच मिल्क पाउडर को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर चेहरे को साफ पानी से धो लें। इसके अलावा बेसन और दही को मिक्स करके भी फेस पर लगाने से काफी ग्लो बढ़ता है।

Exit mobile version